फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   replacing racer on the place of candidate

भाई की जगह सिपाही ने दौड़ाया रेसर, सस्पेंड

Sat, 07 May 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 07 May 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
replacing racer on the place of candidate
पुलिस आरक्षी महिला और पुरुष भर्ती के फिजिकल टेस्ट में दौड़ीं बेटियां - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा गोलमाल सामने आया है। एक कांस्टेबिल के भाई ने अपनी जगह रेसर दौड़ा दिया। उसने 4.8 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करके 200 नंबर भी हासिल कर लिए थे। कुछ अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायत पर हुई जांच में मामला पकड़ में आया।
विज्ञापन


भाई की मदद करने पर सिपाही को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि रेसर मौके से ही फरार हो गया था। देर रात एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया। मुरादाबाद में तेइस बटालियन पीएसी के मैदान पर पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन


07 अप्रैल से परीक्षा शुरू हुई थी। हर रोज एक हजार से 1200 अभ्यर्थी तक बुलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी बारह सौ नौजवान पहुंचे थे। बागपत जनपद के गांव रामनगर निवासी मनोज भी इस भर्ती में हिस्सा ले रहा है। मनोज का बड़ा भाई प्रमोद कांस्टेबिल है और मझोला थाने में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय उसकी ड्यूटी भी पुलिस भर्ती में लगी हुई है। शनिवार को जब दौड़ शुरू हुई तो मनोज ने अपनी जगह एक रेसर को दौड़ा दिया। मनोज मैदान में एक साइड को खड़ा रहा जबकि रेसर ने 12 मिनट में ही दौड़ पूरी कर ली। दौड़ पूरी करने के बाद रेसर मैदान से फरार हो गया।

इसी बीच किसी ने भर्ती बोर्ड के सदस्यों से शिकायत कर दी। अफसरों ने तत्काल जांच शुरू कराई। सीसीटीवी कैमरे भी चेक कराए। कैमरों की फुटेज में स्थिति साफ हो गई। मनोज कहीं दौड़ते नहीं दिखा।


वह अपने कांस्टेबिल भाई के साथ खड़ा नजर आ रहा था। जबकि  एक दूसरा युवक दौड़ रहा था। इस मामले में कांस्टेबिल प्रमोद और उसके भाई मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। रेसर की तलाश की जा रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed