फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Repeated logout issue continues

Moradabad News: बार-बार लॉगआउट होना बन रहा सत्यापन में रोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Repeated logout issue continues
मुरादाबाद। आरटीई के सत्यापन में अधिकारियों को पोर्टल से बार-बार लॉगआउट की परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसकी वजह से उनके सत्यापन में भी समय लग रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस परेशानी की वजह से रविवार को अवकाश के दिन कर्मचारियों को बुलाना पड़ा है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत पहले चरण के आवेदन की 16 फरवरी को आखिरी तारीख है। साथ ही सत्यापन की भी आखिरी तारीख है। अब तक नगर क्षेत्र में पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन आ चुके हैं। खंड शिक्षा अधिकारी वेगीश सिंह गोयल ने बताया कि इस बार आरटीई के पोर्टल को अपडेट किया गया है। इसकी वजह से दो-तीन दिन पहले तक सत्यापन के लिए पोर्टल ही नहीं खुल रहा था। अब पोर्टल खुल रहा है तो वह हर दो या पांच मिनट में लॉगआउट हो जाता है। इसकी वजह से आवेदन का सत्यापन फंस जाता है।
विज्ञापन


रविवार को भी बुलाए कर्मचारी
अभी तक 16 फरवरी आखिरी तारीख होने की वजह से रविवार को अवकाश के दिन खंड शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों को कंपोजिट विद्यालय तहसीली में बुलाया। करीब दस कर्मचारी सत्यापन के लिए आए और दिनभर लॉगआउट की समस्या से जूझते रहे। अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन में अभिभावकों द्वारा लगाया गया आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और किस मोहल्ले या वार्ड के स्कूल के लिए आवेदन किया है, इसकी जांच की जा रही है। सरकार ने न्यूनतम आय सीमा एक लाख रुपये रखी है और प्रमाण पत्र तीन साल से पुराना नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
नगर क्षेत्र में पांच हजार आवेदन में दो हजार का ही सत्यापन हो सका है। अभी आवेदन भी आ रहे हैं और सत्यापन भी किया जा रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत पोर्टल के बार-बार लॉगआउट होने की वजह से हो रही है। इसलिए अवकाश के दिन भी देर रात तक बैठकर काम करना पड़ रहा है।
वेगीश सिंह गोयल, खंड शिक्षा अधिकारी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed