फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Remember me like Laila UP CM: Owaisi

ओवैसी ने कहा- मुझे लैला की तरह याद करते हैं यूपी के सीएम योगी

Fri, 16 Jul 2021 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 16 Jul 2021 02:15 AM IST
सार

ओवैसी ने कहा कि यूपी में उनकी पार्टी पूरे दमखम के साथ अपने सहयोगी दलों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
Remember me like Laila UP CM: Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

विस्तार

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम टीवी डिबेट में उन्हें लैला की तरह याद करते हैं। वे अपने आगे पीएम मोदी की भी नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि यूपी में उनकी पार्टी पूरे दमखम के साथ अपने सहयोगी दलों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने की बात से सभी दल परेशान हैं।

विज्ञापन


मुरादाबाद आए ओवैसी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाब मज्जू खां की मजार पर चादरपोशी के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। यूपी के सीएम को सिर्फ ओवैसी ही नजर आते हैं। वह मेरे मंजनू बन चुके हैं। यूपी में कावड़ यात्रा की अनुमति देने के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मोदी की भी बात नहीं सुनते हैं। नई जनसंख्या नीति को उन्होंने महिला विरोधी करार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके आने के बाद महिलाओं पर जुल्म की घटनाएं बढ़ेंगी। कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ देख गदगद हुए ओवैसी ने कहा कि यूपी में उनकी पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतरेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, करूले में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे वाहनों के लंबे काफिले के साथ रोड शो की शक्ल में गलशहीद स्थित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाब मज्जू खां की मजार पर पहुंचे, जहां उन्होंने चादरपोशी की। इसके बाद ओवैसी जामा मस्जिद, ग्राम पंचायत ताजपुर माफी, रामपुर दोराहा, स्टेशन रोड होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली, संगठन मंत्री इकबाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष आदिल अल्वी, नवाब मज्जू खां मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष वकी रशीद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जकी राइनी, प्रदेश महासचिव (यूथ) एहतेशाम मंसूरी, जिला अध्यक्ष (यूथ) मोहिद फरगानी, पूर्व जिलाध्यक्ष साजिद सैफी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नय्यर काजिम, हाजी शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed