फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Relief due to sunshine, then problem of melting

Moradabad News: धूप खिलने से मिली राहत, फिर शाम को गलन की आफत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Relief due to sunshine, then problem of melting
मुरादाबाद। कई दिन से ठिठुर रहे शहरवासियों को बृहस्पतिवार दोपहर निकली धूप से राहत मिली। हालांकि सुबह और शाम को गलन से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कोहरा नहीं था, लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से ठिठुरन ज्यादा थी। ऐसे में शहरवासियों को उम्मीद थी कि धूप निकल आएगी। सूरज ने भी शहरवासियों को मायूस नहीं किया और सुबह करीब 11 बजे किरणें चमकने लगीं। समय के साथ धूप तेज हो गई और शाम तक रही। जैसे ही सूरज छिपा, एक बार फिर बर्फीली हवाओं की वजह से गलन बढ़ गई। मौसम विज्ञान के डाटा संग्रह अधिकारियों का कहना है कि धूप की वजह से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह के समय वातावरण में नमी 91 फीसदी थी, जो शाम को 81 फीसदी दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि शुक्रवार को फिर कोहरा होने का अनुमान है। अभी ठंड बनी रहने की भी संभावना है। 28 जनवरी तक शीतलहर चलेगी।

जुगराजपुर गांव में खेल मैदान में प्रशिक्षण लेता खिलाड़ी।       संवाद

जुगराजपुर गांव में खेल मैदान में प्रशिक्षण लेता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article