फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   relaxation in moradabad lockdown new rules discuss today

मुरादाबाद में फिलहाल नहीं खुलेंगे बाजार, ढील पर प्रशासन आज लेगा फैसला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
relaxation in moradabad lockdown new rules discuss today
मुरादाबाद। 55 दिन का लॉकडाउन पूरा होने के बाद प्रदेश सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर के इलाकों में औद्योगिक गतिविधियों और दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। दूसरी कई रियायतें भी सरकार ने लोगों को दी हैं। लेकिन मुरादाबाद में कम से कम मंगलवार को तो यह छूट मिलने नहीं ही जा रही हैं। मुरादाबाद के डीएम का कहना है कि मंगलवार को जिले में बाजार नहीं खुलेंगे। इसके अलावा अन्य सभी प्रतिबंध भी पूर्व की तरह ही लागू रहेंगे। डीएम का कहना है कि मंगलवार को हालात की समीक्षा के बाद ढील देने पर फैसला लिया जाएगा। दुकानें खोलने के आदेश जारी करने से पहले व्यापार मंडल के साथ बातचीत करके एक रोस्टर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

22 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही मुरादाबाद की 2500 निर्यात इकाईयां ठप पड़ी हैं। लॉकडाउन पार्ट तीन में कुछ रियायतें इन फैक्टरियों को दी गई थीं लेकिन निर्यात फैक्टरियों की सहयोगी इकाइयां जैसे कारखाने, गत्ते की फैक्टरियां, रॉ मैटेरियल आदि की दुकानें बंद होने से निर्यात फैक्टरियों को कोई खास राहत नहीं मिल सकी। 10 हजार करोड़ रुपये सालाना का निर्यात करने वाला हस्तशिल्प उद्योग तभी से बंद पड़ा है। निर्यातकों का कहना है कि लॉकडाउन से उन्हें तीन से चार हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब सरकार ने कंटेनमेंट जोन से बाहर स्थित औद्योगिक इकाइयों और दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। होम डिलीवरी के लिए रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों को खोलने की छूट भी दे दी गई है। जिन इलाकों में एक कोरोना पॉजिटिव है उसके 250 मीटर रेडियस में और जहां एक से अधिक पॉजिटिव हैं वहां 500 मीटर रेडियस में कोई गतिविधि नहीं होगी। बाकी इलाकों में दु़कानें रोस्टर बनाकर खोली जा सकेंगी। लेकिन फिलहाल मुरादाबाद में यह छूट मिलने नहीं जा रही है।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश के बाकी हिस्सों की तर्ज पर मुरादाबाद में बाजार खोलने की अनुमति मंगलवार से नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मुरादाबाद जिले में सभी प्रतिबंध पूर्व की ही भांति पूरी सख्ती से लागू रहेंगे। मंगलवार को प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ताजा हालात की समीक्षा करेगा। डीएम का कहना है कि समीक्षा के बाद ही जिले में ढील की बाबत फैसला लिया जाएगा। डीएम का कहना है कि जब ढील देने का निर्णय लिया जाएगा तो बाजारों को खोलने की अनुमति देने से पहले व्यापार मंडल के साथ वार्ता करके दुकानें खोलने का एक रोस्टर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed