फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   relative murdered girl after seen a photo on watsapp

व्हाटसएप पर आपत्तिजनक फोटो देख प्रेमी रिश्तेदार ने की थी युवती की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
relative murdered girl after seen a photo on watsapp
मुरादाबाद। भगतपुर में हुए एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया व्यक्ति युवती के दूर के रिश्ते में फूफा लगता है और युवती के साथ उसके गहरे संबंध थे। इसी युवती के पूर्व प्रेमी ने युवती के साथ खींचे गए अपने फोटो उसे दिखाए तो नाराज होकर उसने इस युवती को ही मार डाला। हालांकि इस मामले में फोटो भेजने वाले व्यक्ति पर कोई कार्रवाई फिलहाल नहीं हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भगतपुर थाना क्षेत्र के सिरसवां हरचंद के जंगल में एक युवती की लाश मिली थी। यह युवती निकट के ही गांव निवाड़ खास में अपनी रिश्तेदारी में रहने आई थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि इस युवती की हत्या रामपुर के गांव शिकारपुर के रहने वाले दिनेश ने की थी। दरअसल दिनेश इस युवती का दूर के रिश्ते का फूफा लगता था और निवाड़ खास भी आता जाता रहता है। युवती के साथ इसके प्रेम संबंध थे। उधर युवती गजरौला की एक फर्म में नौकरी करती थी और इससे पहले उसके वहां एक सहकर्मी से संबंध थे। उस सहकर्मी ने युवती के साथ खींचे गए अपने फोटो दिनेश को व्हाट्सएप पर भेज दिए। फोटो देखकर दिनेश आग बबूला हो गया। उसने बृहस्पतिवार सुबह युवती को फोन कर बुलाया और गन्ने के खेत में ले गया। वहां पर युवती ने खूब दुहाई दी कि फोटो पुराने हैं पर दिनेश को विश्वास नहीं हुआ। इसी पर बहस हुुई और उसने युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

15 दिन पहले ही प्रेमिका को गोद में उठाकर चला था पांच किमी
मुरादाबाद। हत्यारोपी दिनेश ने पुलिस हिरासत में बताया कि वह इस युवती से बेपनाह मुहब्बत करता था। अभी 15 दिन पहले ही मुरादाबाद से दोनों आटो में बैठकर घर जा रहे थे। रास्ते में आटो गोदी गांव के पास खराब हो गया था। रात का वक्त था। कोई वाहन नहीं मिल रहा था। ऐसे में अपनी गोद में उठाकर वह उसे पांच किमी दूर तक लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed