{"_id":"66db97b03abddac754080cf4","slug":"relations-maternal-uncle-accused-of-rape-case-registered-moradabad-news-c-280-1-smbd1010-100271-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रिश्ते के मामा पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रिश्ते के मामा पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
Sat, 07 Sep 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
भगतपुर (मुरादाबाद)। युवती ने अपने रिश्ते के मामा पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यही नहीं आरोप है कि रिश्ते के मामा ने युवती की शादी होने के बाद उसके वैवाहिक जीवन में दरार डाल दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्र की एक युवती के अनुसार वर्ष 2018 में उसकी आयु 14 वर्ष की थी। आरोप है कि उस समय उसके एक रिश्ते के मामा ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा एवं बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार मार्च 2024 को परिजनों ने उसका विवाह कर दिया। जिस पर आरोपी युवती को परेशान करता रहा।
आरोप है कि आरोपी ने युवती के पति व अन्य ससुराल वालों को विभिन्न तरीके से भड़काना शुरू कर दिया जिसके बाद उसके पति ने उसका साथ छोड़ दिया। इसके बाद वह भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके आ गई। इस संबंध में युवती ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर भगतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।