{"_id":"6a39996412c12a24830f314f","slug":"registration-work-at-the-sub-registrars-office-will-remain-suspended-on-tuesday-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112222-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मंगलवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बंद रहेगा रजिस्ट्री का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मंगलवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बंद रहेगा रजिस्ट्री का कार्य
विज्ञापन
बिलारी। तहसील के वकीलों ने मंगलवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामों की रजिस्ट्री का काम पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया है। वकीलों ने ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया का हर स्तर पर विरोध करने का संकल्प लिया है। उधर ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया के विरोध में अब स्टाम्प विक्रेताओं ने भी स्टाम्प देने से इंकार कर दिया है।
बीते सोमवार से शनिवार तक लगातार छह दिन बिलारी के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामों की रजिस्ट्री का काम पूरी तरह से बंद रहा था। सोमवार सुबह सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुलने पर कुछ अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक बैनामे की रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय पहुंचे। लगभग एक घंटे तक काम चला। दोपहर में आए मुरादाबाद स्टांप विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने स्थानीय स्टांप विक्रेताओं से सहयोग मांंगा कि वह किसी को भी स्टाम्प न दें। इस पर स्टांप विक्रेताओं ने स्टांप नहीं देने का निर्णय लिया।
सोमवार दोपहर को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह के चेंबर पर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई। इसमें सभी पदाधिकारी और सदस्यों की सहमति पर मंगलवार को सब रजिस्ट्रार बिलारी कार्यालय में बैनामों की रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता तहसील बार अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और संचालन बार महासचिव सुनील कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, चैतन्यपाल सिंह व अजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद कई बार सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय के सामने इकट्ठा होकर ई रजिस्ट्री के विरोध के मुद्दे पर एकता का संकल्प दोहराया। संवाद