फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Refused to send off the bride for dowry, case filed against five

Moradabad News: दहेज के लिए विदाई कराने से इन्कार किया, पांच पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Refused to send off the bride for dowry, case filed against five
मुरादाबाद। दहेज में दो लाख रुपये और कार नहीं देने पर ससुरालियों ने शादी के अगले दिन विदाई कराने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि ससुराल में उसके साथ देवर, जेठ, नंदोई ने छेड़खानी की। इस मामले में मझोला पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15 जून को अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। शादी के दूसरे दिन दहेज में दो लाख रुपये और कार नहीं देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को विदा कराने से मना कर दिया था। इस मामले में समाज के लोगों ने पंचायत कर दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद विवाहिता मायके से ससुराल के लिए विदा की गई। विवाहिता का कहना है कि जब वह ससुराल पहुंची। उसी रात करीब दस बजे पति अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दावत खिलाने चला गया। पति की गैर मौजूदगी में देवर, नंदोई और जेठ शराब पीकर कमरे में घुस गए। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की। इस दौरान उसके कपड़े फट गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। अगले दिन पति, सास और ससुर से शिकायत की तो सभी विवाहिता को डांटने लगे। किसी प्रकार उसने मायके वालों को सूचना दी। पूरी स्थिति जानने के बाद मायकेवाले उसे लेकर घर चले आए। तब से वह मायके में रह रही है। इस मामले में पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस विवेचना कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed