Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Reena Sindhu of Moradabad killed her husband with help of her lover in uttarakhand

पति की UP में हत्या.. उत्तराखंड में फेंकी लाश: प्रेमी को पिलाई शराब, फिर फावड़े से मिटवाया सुहाग; ऐसे खुला राज

Sat, 21 Jun 2025 10:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 10:31 PM IST
सार

रीना ने परितोष से मिलकर रविंद्र को मारने का प्लान बनाया। साथ ही मकान बेचकर परितोष को 10 लाख रुपये देने का वादा किया। 31 मई को उसने फोन कर पति को परितोष के घर पर बुलाया और शराब पिलाई। पारितोष ने फावड़े से रविंद्र पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Reena Sindhu of Moradabad killed her husband with help of her lover in uttarakhand
दूसरी पत्नी थी रीना सिंधु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद निवासी महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की बिजनाैर में हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव उत्तराखंड के कोटद्वार में फेंक दिया। उत्तराखंड पुलिस इस घटना की कई दिनों से जांच कर रही थी। शनिवार को खुलासा होने के बाद आरोपी महिला के रिश्तेदारों और रामगंगा विहार कॉलोनी में रहने वाले लोगों में सनसनी मची हुई है। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह करोड़ों की प्राॅपर्टी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

दूसरी पत्नी थी रीना सिंधु
मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु के पति रविंद्र कुमार का पांच जून को कोटद्वार (उत्तराखंड) शव मिला था। इसके बाद पुलिस लागातार जांच कर रही थी। शव की पहचान होने के बाद मृतक के भाई राजेश कुमार ने उत्तराखंड पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा गया कि उनके भाई रविंद्र का पहली पत्नी आशा से मनमुटाव चल रहा था। इसके बाद उसका भाई हरिद्वार आकर रहने लगा। यहां उसका संपर्क रीना सिंधू नाम की एक लड़की से हो गया। इसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान बेचने को लेकर हुआ था झगड़ा
उत्तराखंड पुलिस के अनुसार दोनों का रिश्ता कुछ दिन ठीक चलने के बाद उनमें मनमुटाव होने लगा। मुरादाबाद स्थित मकान बेचने के मामले में उनमें कई बार झगड़ा हो चुका था। इस बीच रीना की फिजियोथेरेपी सेंटर में परितोष कुमार से मुलाकात हो गई और दोनों को प्यार हो गया। 

विज्ञापन

प्रेमी को किया था 10 लाख रुपये देने का वादा
रीना ने परितोष से मिलकर रविंद्र को मारने का प्लान बनाया। साथ ही मकान बेचकर परितोष को 10 लाख रुपये देने का वादा किया। 31 मई को उसने फोन कर पति को परितोष के घर पर बुलाया और शराब पिलाई। पारितोष ने फावड़े से रविंद्र पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव दुगड्ड़ा (कोटद्वार) के पास सड़क से नीचे फेंककर भाग निकले। 

सीसीटीवी के जरिए पुलिस कातिल तक पहुंची
सीसीटीवी कैमरों की जांच में पांच जून को एक संदिग्ध कार कोटद्वार के आसपास आती व कुछ समय पश्चात वापस जाती दिखाई दी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने हत्यारोपी रीना सिंधू निवासी सी-51 रामगंगा बिहार, थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद और पारितोष कुमार निवासी ग्राम सराय, पुरैनी, थाना नगीना, जनपद बिजनौर (यूपी) को नगीना से गिरफ्तार कर लिया। 

संपत्ति के कारण हुई हत्या
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी परितोष कुमार ने संपत्ति और प्रेम प्रसंग के कारण उसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को बिजनौर के नगीना से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed