{"_id":"676b8d8aac274403fc08ab23","slug":"records-of-valuable-land-worth-crores-missing-sale-banned-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-549762-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: करोड़ों की बेशकीमती जमीन का रिकाॅर्ड ही गायब, बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: करोड़ों की बेशकीमती जमीन का रिकाॅर्ड ही गायब, बिक्री पर रोक
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाकड़ी फाजलपुर की करोड़ों रुपये की बेशकीमती 90 एकड़ जमीन का गाटा संख्या ही नहीं मिल रहा है। इसकी जानकारी होने पर अधिकारी हरकत में आ गए हैं। वहीं डीएम ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए इस जमीन की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके पहले गुरेठा की 60 एकड़ जमीन पर रोक लगाई थी। दोनों स्थानों की जमीन की कीमतें करोड़ों में बताई जा रही हैं। इसी कारण सफेदपोश भी जमीन हथियाने के लिए तरकीब निकालने में जुटे हैं।
डीएम अनुज सिंह ने शहर की कीमती लाकड़ी फाजलपुर की जमीनों के मामले में शिकायत प्रकाश आने पर एसडीएम सदर को जांच कराने के निर्देश दिए। इस मामले में जांच के दौरान कई जमीनों का गाटा संख्या नहीं मिल रहा था। पता चला है कि चकबंदी के दौरान गाटा संख्या में फेरबदल किया गया था। पता चला कि यहां की 90 एकड़ जमीन बेनामी है या किसी प्रकार जमीन का हेरफेर किया गया है। डीएम ने इस मामले में जमीन की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। जमीन पर कई लोगों ने कब्जा किया है। इस मामले में जांच के बाद कई अन्य गड़बड़ियां प्रकाश में आने की आशंका है। राजस्व से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि इस क्षेत्र की जमीन पर कई सफेदपोशों की निगाह लगी है। पहले भी यहां की जमीन पर कब्जा करने के लिए मनपसंद लेखपाल को तैनात करने के लिए दबाव बनाए जाते रहे हैं। इसी प्रकार एसडीएम की जांच के दौरान गुरेठा में सीलिंग की जमीन पाई गई थी। डीएम ने यहां 60 एकड़ जमीन की ब्रिकी पर रोक लगा दी है। जिला प्रशासन शीघ्र ही इस जमीन पर कब्जा करने की रणनीति तैयार कर रहा है।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur
विज्ञापन