फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Record broken in one day, infected patients cross 600

एक दिन में टूटा रिकार्ड, संक्रमित मरीज 600 के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Record broken in one day, infected patients cross 600
मुरादाबाद। जिले में संक्रमण की रफ्तार हर दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमण का का एक दिन में ही रिकार्ड टूट गया है। संक्रमण मरीजों का का आंकड़ा छह सौ के पार पहुंच गया। रेलवे एसपी कार्यालय के एएसआई, अरबन हेल्थ कोआर्डिनेटर समेत 633 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को 466 पॉजिटिव केस मिले थे।
विज्ञापन

जिले में पिछले 19 दिनों संक्रमण की दर बढ़ती जा रही है। जिले में लगातार पॉजिटिव केस मिले रहे हैं। शुक्रवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में जिले में 633 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमितों में रेलवे एसपी कार्यालय में तैनात एएसआई और सीएमओ ऑफिस में तैनात अरबन हेल्थ कोआर्डिनेटर शामिल हैं। वहीं पीटीसी में 20 और जजेज कॉलोनी में 17 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र के एक ही परिवार के छह सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

वहीं रामगंगा विहार, आशियाना, बुद्धिविहार, मुगलपुरा, एमडीए कॉलोनी में एक ही परिवार के दो से तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं, जबकि 63 मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3437 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 3287 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed