फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Recognition of Higher Secondary School Cancelled

Moradabad News: उच्च माध्यमिक विद्यालय की मान्यता रद्द

Sat, 20 Jun 2026 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 20 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Recognition of Higher Secondary School Cancelled
ठाकुरद्वारा। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने 465 स्कूलों की मान्यता रद्द की है। इनमें ठाकुरद्वारा का आदर्श नेशनल उच्च माध्यमिक विद्यालय शरीफनगर भी शामिल है। यह विद्यालय करीब चार वर्ष पहले से ही बंद चल रहा है। इसमें वर्तमान में पुराने कंडम वाहन खड़े मिले। पुराने वाहनों को यहां काटने का कार्य होता है। भवन के रख-रखाव में लापरवाही के चलते अब कक्षाओं के भवन खस्ता हालत में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस विद्यालय की स्थापना शरीफनगर निवासी पूर्व विधायक सखावत हुसैन ने की थी। इस विद्यालय का शिक्षण कार्य काफी बेहतर माना जाता था। इस विद्यालय में पड़कर कई युवक पुलिस विभाग में अफसर और अन्य पदों पर भी पहुंचे। यह विद्यालय करीब एक एकड़ भूमि क्षेत्रफल में बनाया गया है। इसके प्रबंधक पूर्व विधायक के पुत्र गयासुद्दीन नवाब हैं। उनसे शुक्रवार को विद्यालय के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि यह विद्यालय करीब चार वर्ष से बंद है। यहां पर शिक्षण कार्य अब नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के संचालन के लिए 11 सदस्यों की एक कमेटी बनी हुई है लेकिन अब विद्यालय का भवन किसी को किराए पर दे रखा है। गयासुद्दीन नवाब ने विद्यालय की मान्यता रद्द होने के बारे में कहा कि यहां पर तो पहले से ही शिक्षण कार्य बंद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed