{"_id":"6ae7acc701d702021307b8d7","slug":"rashtriya-bajrang-dal-to-hold-a-protest-against-former-mp-st-hasan-today-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-1030097-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राष्ट्रीय बजरंग दल पूर्व सांसद एसटी हसन के खिलाफ आज करेगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राष्ट्रीय बजरंग दल पूर्व सांसद एसटी हसन के खिलाफ आज करेगा प्रदर्शन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राष्ट्रीय बजरंग दल ने पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन द्वारा भगवान श्रीराम को लेकर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ रोष जताया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना का कहना है कि सोमवार शाम पांच पूर्व सांसद एसटी हसन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने का एलान किया है।
दिल्ली रोड स्थित कुंदन पेट्रोल पंप के निकट एक बैंकट हॉल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की संयुक्त बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री गौरव राघव ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती, दायित्वों के निर्वहन तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों की जानकारियां दी।
राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाला एक मुट्ठी अनाज मासिक भंडारा आगामी 10 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की सेवा एवं सहयोग के लिए सेवा कार्यों की योजना भी तैयार की जाएगी। इस बीच संगठन को मजबूत बनाने के लिए तीन लोगों को अलग-अलग दायित्व की जिम्मेदारी दी गई। इसमें रामपाल को जिला महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, अनिल शर्मा को महानगर महामंत्री और प्रेम सिंह को जिला सुरक्षा प्रमुख राष्ट्रीय बजरंग दल का दायित्व सौंपा गया। बैठक में महानगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल देवीलाल प्रजापति, महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल शरद रस्तोगी, इशांक भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव, जतिन प्रजापति, गंगा राणा, रमेश कुमार, प्रिंस, शिवम, आशीष, सिद्धांत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।