फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rashid alvi come today

स्वार विधानसभा उप चुनाव को लेकर राशिद अल्वी आज टटोलेंगे कांग्रेसियों की नब्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
rashid alvi come today
रामपुर। स्वार-टांडा विधानसभा उप चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इन उपचुनावों को लेकर कांग्रेसियों की नब्ज टटोलने के लिए रविवार को पूर्व सांसद राशिद अल्वी और प्रदेश महासचिव ब्रह्म स्वरूप सागर रामपुर पहुंचेंगे और कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी और अन्य बिन्दुओं पर संभवत: हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम खां की विधानसभा सदस्यता कोर्ट के आदेश पर रद्द होने के बाद कई महीनों तक स्वार-टांडा में राजनीतिक सरगर्मियां शांत रहीं लेकिन, उपचुनाव की आहट ने इन सरगर्मियों को एक बार फिर बढ़ा दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने जहां एक ओर स्वार-टांडा विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है तो वहीं अन्य दलों भी गतिविधियां चल रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस में भी उपचुनाव पर चर्चा और कार्यकर्ताओं के मन की बात जानने के लिए रविवार को पूर्व सांसद राशिद अल्वी और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर रामपुर आएंगे। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नोमान खां ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा स्वार उपचुनाव को लेकर 3 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में राशिद अल्वी, ब्रह्मस्वरूप सागर और नरेंद्र पाल शामिल हैं। तीनों नेता रविवार दोपहर करीब 12 बजे रामपुर पहुंचेंगे और स्वार-टांडा विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed