फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rapid raid in search of accused, ran away from home

Moradabad News: आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, घर छोड़कर भागे

Tue, 26 Nov 2024 08:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 26 Nov 2024 08:05 AM IST
विज्ञापन
Rapid raid in search of accused, ran away from home
संभल बवाल के बाद आरोपियों के घरों में लटके ताले। - फोटो : संभल
संभल। बवाल के आरोपियों की तलाश में रविवार देर रात से ही पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है। अब तक 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें तीन नाबालिग भी हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोग हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा फुटेज देखकर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। जो आरोपी अपने घरों पर ताले लगाकर भाग निकले हैं, उनके रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सड़कों पर पुलिस की गश्त के बीच बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

संभल में रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे के दाैरान चंद मिनट में ही चार रास्तों से आई भीड़ मस्जिद के बाहर जुट गई थी। इसके अलावा छतों पर महिलाएं थीं। जब बवाल शुरू हुआ तो सड़क पर युवा और नाबालिग व छतों से महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट चलाकर बवाल को नियंत्रित किया। फिर कार्रवाई भी शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने सात मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सोमवार तक तीन महिलाओं और तीन नाबालिगों समेत 27 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस टीमों ने उन घरों की सूची तैयार की है। साथ ही घरों से भागे लोगों के रिश्तेदारों की जानकारी जुटाकर वहां भी दबिश दी जा रही है। सोमवार देर रात तक पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश देती रहीं। पुलिस की टीमें हिरासत में लिए गए लोगों को फोटो दिखाकर पथराव करने वालों की पहचान कराने में जुटी हैं।
-------------

देर रात पहुंचे एडीजी, मंडल भर के अधिकारियों के साथ बैठक कर बनाई रणनीति
संभल। बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा सोमवार देर रात संभल पहुंच गए और उन्होंने मंडल भर के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने आगे की रणनीति भी बनाई है।
संभल में सीएए बवाल के दौरान एडीजी रमित शर्मा मुरादाबाद के आईजी थे। तब उन्होंने 15 दिन तक संभल में रहकर बवाल को शांत कराया था। मीटिंग में उन्होंने अफसरों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें बताया कि बवाल को कैसे शांत कराना है। उन्होंने डीआईजी मुनिराज जी और एसपी संभल के साथ ही अन्य अधिकारियों से भी अब तक की कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। मंडल के अन्य जनपदों के पुलिस अधिकारी भी संभल पहुंच चुके हैं।

--------------


अफसरों ने फोर्स संग संभल में किया पैदल मार्च
शहर पूरी तरह शांत है, लेकिन पुलिस अधिकारी फोर्स संग सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। देर रात पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंनेे इस दौरान लोगों से अपील भी की वह किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed