{"_id":"6ab43c53cf67a52dad04a75d","slug":"raped-under-the-pretext-of-a-job-threatened-to-kill-the-young-woman-and-the-child-after-she-became-pregnant-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-1000143-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नौकरी का झांसा दे किया दुष्कर्म, मां बनने पर दी बच्चे और युवती की हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नौकरी का झांसा दे किया दुष्कर्म, मां बनने पर दी बच्चे और युवती की हत्या की धमकी
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती को रुद्रपुर (उत्तराखंड) के युवक ने नौकरी का झांसा देकर नजदीकी बढ़ाई और नशीला पदार्थ मिला कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के समय बनाई वीडियो वायरल करने का डर बैठाकर सालभर तक उसका शोषण करता रहा। उसके मां बनने पर शादी से इन्कार कर दिया और पीछा छुड़ाने के लिए बच्चे और उसकी हत्या की धमकी दी है।
युवती द्वारा इस मामले में एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में घटना साल 2022 कि बताई गई है। युवती का कहना है कि घटना के समय आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसके साथ शादी का झांसा भी दिया था। गर्भवती होने पर जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। उल्टे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी के साथ ब्लैकमेल करने लगा। अप्रैल 2023 में बच्चे के जन्म के बाद भी वह आरोपी की मनमानी का शिकार होती रही। जब उसने फिर शादी का दबाव बनाया तो नौ सितंबर 2026 को एक महिला समेत कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचाया। धमकी दी कि यदि कोई कानूनी कार्रवाई की तो उसे व बच्चे को मार डालेगा।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रुद्रपुर निवासी मुख्य आरोपी सुलेमान उर्फ सलमान समेत उसके परिवार के वसीम, रिजवान, सलीम और एक महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।