{"_id":"685dad4a7945f20a990fc454","slug":"raped-for-many-years-on-the-pretext-of-marriage-bilari-news-c-276-1-smbd1006-108208-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी का झांसा देकर कई साल तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी का झांसा देकर कई साल तक किया दुष्कर्म
Fri, 27 Jun 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से उसके गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई साल तक दुष्कर्म किया। दूसरे युवक से शादी हो जाने पर उसकी बनाई गई अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी किसान की बेटी की ओर से बृहस्पतिवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि लगभग सात साल पहले गांव के ही एक युवक ने उससे निकटता बना ली। बाद में शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। अपने घर में बुलाकर और रिश्तेदारी में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में उसके माता पिता ने उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही एक गांव में कर दी। युवती का आरोप है कि गांव निवासी युवक शादी के दो दिन बाद ही उसकी ससुराल में रिश्तेदार बनकर पहुंच गया और कहने लगा कि तुम अपने पति को छोड़कर मायके में आ जाओ।
युवती का यह भी आरोप है कि मायके में आ जाने पर बीती 17 जून की दोपहर आरोपी युवक ने उसे बिलारी नगर के बस स्टैंड पर बुलाया और वहां से मुरादाबाद के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। बाद में आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती के अनुसार जब वह अपने माता पिता के पास जाती है तब वह भी उसका सहयोग नहीं कर रहे ऐसी स्थिति में मायके वालों से ऑनरकिलिंग का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने युवती के गांव निवासी आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।