फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Did dirty work by giving intoxicants, pressurized to change religion

Moradabad: नशीला पदार्थ पिलाकर किया गंदा काम, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव, अब लगातार दे रहा धमकी

Thu, 24 Apr 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Moradabad: Did dirty work by giving intoxicants, pressurized to change religion
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अमरोहा की महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फोटो और वीडियो बनाकर उसे दो साल तक ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन


पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की मदद लेते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला के मुताबिक भगतपुर क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी रिजवान से उसकी जान पहचान थी। महिला की तबीयत खराब होने पर युवक ने अपने पिता से उसे ताबीज दिलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि 19 सितंबर 2022 को आरोपी के पिता से ताबीज लेने चांदपुर गांव पहुंच गई। आरोपी रिजवान उसे बहाने से कमरे में ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

कुछ देर बाद होश में आई तो पता चला कि आरोपी ने उसके फोटो खींच लिए हैं। आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता अपने घर चली गई। इसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा।


इससे तंग आकर पीड़िता 20 अगस्त 2024 को इसकी शिकायत करने उसके घर गई। जहां आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र और दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed