{"_id":"62e6cbba47ba971a672e39cc","slug":"rape-with-young-lady-report-city-news-mbd4364095173","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में दरिंदगी: नौकरी दिलाने के बहाने युवती से पहले की दोस्ती, फिर अकेले मिलने बुलाकर लूटी अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में दरिंदगी: नौकरी दिलाने के बहाने युवती से पहले की दोस्ती, फिर अकेले मिलने बुलाकर लूटी अस्मत
Mon, 01 Aug 2022 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:06 AM IST
सार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती केे मुताबिक दो माह पहले रसूलपुर थाना कांठ निवासी निपेंद्र विश्नोई से उसकी मुलाकात हुई थी। निपेंद्र ने उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने का वादा कर उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि 29 जुलाई को युवक ने उसे होटल में बुलाया। यहां युवती से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दोस्ती कर युवक ने उसे एक होटल में बुलाया और उसके दुष्कर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केेस दर्ज कर आरोपी निपेंद्र विश्नोई निवासी रसूलपुर थाना कांठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती केे मुताबिक दो माह पहले उसकी निपेंद्र विश्नोई से मुलाकात हुई थी। निपेंद्र ने उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने का वादा कर उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि 29 जुलाई को युवक ने उसे फोन कर बुध बाजार स्थित एक होटल में बुलाया। यहां युवती से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती ने विरोध किया तो धमकी देते हुए भाग गया। सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी निपेंद्र विश्नोई को गिरफ्तार करने के बाद रविवार शाम उसे कोर्ट में पेश किया गया, जज के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन