{"_id":"5d965c6c8ebc3e0159665096","slug":"rape-with-girl-city-news-mbd3245177125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म
विज्ञापन
rape with girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 26 सितंबर से लापता स्कूली छात्रा (15) को बृहस्पतिवार को कांठ रोड से बरामद किया है। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में स्कूल टीचर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पहले से दर्ज अपहरण के मामले में अब दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को चालान कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, थानाक्षेत्र में रहने वाली छात्रा (15) 26 सितंबर को घर से आशियाना स्थित स्कूल पेपर देने के लिए गई थी। दोपहर को उसके परिवार वालों को फोन कर क्लास टीचर ने बताया कि छात्रा स्कूल नहीं पहुंची है। इसके बाद छात्रा की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। इस संबंध में परिवार वालों ने छात्रा के स्कूल और ट्यूशन टीचर विकास भटनागर के खिलाफ शक जताते हुए शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया। एसएचओ ने बताया कि सर्विलांस की मदद से छात्रा की तलाश शुरू की गई। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन शुरू में चंडीगढ़ में मिली, बाद में मोबाइल बंद कर लिया गया। बृहस्पतिवार को उसके मोबाइल की लोकेशन मुरादाबाद मिली। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने एक सूचना पर बृहस्पतिवार दोपहर कांठ रोड से आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से छात्रा को बरामद कर लिया गया है। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे लेकर चंडीगढ़ गया था। जहां पर उसे एक होटल में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा का मेडिकल कराया गया है। अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। बयानों के आधार पर इस मामले में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी गई है।