फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape video created and blackmaling

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
rape video created and blackmaling
मुरादाबाद। छजलैट क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसका वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल किया है। अब आरोपी उससे तीन लाख रुपये की भी मांग कर रहा है। रुपये न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। देर रात आरोपी दानिश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह निजी अस्पताल में बतौर नर्स तैनात है। पीड़ित ने बताया कि वह सिविल लाइंस क्षेत्र के कस्बे में किराये के मकान में रहकर नौकरी करती है। युवती के मुताबिक छजलैट थानाक्षेत्र के बीवीपुर गांव निवासी युवक से दो माह पहले उसके प्रेम संबंध हो गए थे। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर मिलने के लिए बुला लिया। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान मोबाइल से उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुरादाबाद के एक होटल में बुलाया और यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि आरोपी उस पर बार बार मिलने बुला रहा है और अपने साथियों के साथ भी शारीरिक संबंध के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने धमकी दी कि अगर या तो उसका कहना माने या फिर तीन लाख रुपये दे। ऐसा नहीं किया तो उसका वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed