फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape victim minor student try to suicide

बहनोई ने किया दुष्कर्म, पीड़ित छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
rape victim minor student try to suicide
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में नाबालिग छात्रा ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। किशोरी को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता का आरोप है कि किशोरी अपने बहनोई के घर गई थी। वहां बहनोई ने चाय में नशीला पदार्थ देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। जिससे आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

14 वर्षीय पीड़ित किशोरी का परिवार मझोला थानाक्षेत्र में रहता है। वह सातवीं कक्षा में पढ़ती है। किशोरी की मां ने बताया कि छजलैट थानाक्षेत्र में उसकी भतीजी की शादी हुई है। तीन माह पहले भतीजी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। घरेलू काम करने के लिए भतीजी का पति महिला की 14 वर्षीय बेटी को छह फरवरी की सुबह बुलाकर अपने घर ले गया था। आरोप है कि वहां बहनोई ने किशोरी को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। जिससे पीड़ित बेेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। बीस फरवरी को किशोरी ने अपनी मां को फोन कर बताया कि वह अब यहां नहीं रुकना चाहती है। ये सुनकर माता-पिता ने किशोरी को घर बुला लिया था। घर आने के बाद किशोरी गुमसुम रहने लगी थी। आठ मार्च को पूछताछ करने पर पीड़ित ने अपनी मां को आपबीती सुनाई थी। गुरुवार देर रात छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश करते हुए फंदा लगा दिया। उसकी बुआ ने देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतार लिया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना छजलैट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पिता की ओर से आरोपी बहनोई के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed