फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape of woman by intoxicating her with cold drink

Moradabad News: कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर महिला से दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Rape of woman by intoxicating her with cold drink
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। अब आरोपी युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि उसका पति से तलाक हो गया है। महिला का एक बच्चा भी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात मझोला क्षेत्र के लाइनपार चिड़िया टोला निवासी सौरभ से हुई थी, जिसके बाद फोन पर बातचीत होने लगी। पीड़िता ने बताया कि 15 अगस्त की शाम उसने अपने घर बुला लिया था। जब पीड़िता पहुंची तो वह अपने घर में अकेला था। उसने पीड़िता को पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोश करने के बाद सौरभ ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। होश में आने पर पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपी ने फोटो और वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article