{"_id":"5fc163d58ebc3e9c03341b53","slug":"rape-in-front-of-mother-city-news-mbd370841819","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के सामने तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के सामने तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। युवती का आरोप है कि आरोपी तमंचे के बल पर उसे गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित युवती मझोला थानाक्षेत्र निवासी है। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में उसके मामा रहते हैं। पीड़ित और उसकी मां अक्सर वहां जाती रहती है। पीड़ित ने बताया कि तीन नवंबर को वह अपनी मां के साथ वहां गई थी। वहां से लौटते समय मामा के पड़ोस में रहने वाले भूरा और उसका भाई फुरकान मिल गए। आरोप है कि दोनों आरोपी मां बेटी को तमंचे के बल पर गन्ने के खेत में ले गए। यहां आरोपियाें ने मां के सामने ही बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित मां बेटी का कहना है कि वह घटना के बाद भोजपुर थाने गए और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पीड़ित युवती के प्रार्थना पत्र को भोजपुर थाने भिजवा दिया और थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। भोजपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो सभी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।