फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape case on constable posted in rampur

रामपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
rape case on constable posted in rampur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लाजपत नगर निवासी एक महिला को शादी का झांसा देकर रामपुर सिविल लाइन थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने चार साल तक दुष्कर्म किया। महिला को विश्वास में लेकर उसका मकान बिकवा उसके पास मौजूद साढ़े पांच लाख रुपये भी ले लिए। गर्भवती हो जाने पर उसका गर्भपात करा दिया तथा शादी से भी इंकारक दिया। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने आईजी रमित शर्मा से गुहार लगाई समक्ष पेश हुई। आईजी के निर्देश पर पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ थाना कटघर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि रामपुर के थाना सिविल लाइन में तैनात कांस्टेबल अजीम उसके पति का मित्र था। पांच साल पहले अजीम मुरादाबाद में गुलाबबाड़ी पुलिस चौकी पर तैनात था। उसी दौरान उसकी उसके पति की दोस्ती हुई। उसी समय से अजीम का उसके घर आना-जाना था। महिला ने बताया कि चार साल पहले उसके पति मौत हो गई। उसके बाद भी अजीम का उसके घर आनाजाना रहा। महिला ने बताया कि इस दौरान अजीम शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने पुलिस को बताया इस बीच वह गर्भवती हो गई तो अजीम ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। अजीम ने उससे उसका मकान बिकवा दिया और उससे मिले साढ़े पांच लाख रुपये भी हड़प लिए। शादी की बात कहने पर अब वह इंकार कर रहा है। वह कई बार थाने भी गई लेकिन आरोपी के पुलिसकर्मी होने के कारण उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दो दिन पहले पीड़िता आईजी रमित शर्मा से मिली और उन्हें प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। आईजी के आदेश पर कटघर थाना पुलिस ने आरोपी अजीम के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी व गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed