फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape accused released from jail, brutalizes six year old girl

Moradabad News: जेल से छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने छह साल की बच्ची से की दरिंदगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rape accused released from jail, brutalizes six year old girl
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में बृहस्पतिवार की शाम जमानत पर जेल से छूटे दुष्कर्म के 32 वर्षीय आरोपी छह साल की बच्ची को खंडहर में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता रोते हुए घर पहुंची तो उसकी चाची और परिवार की अन्य महिलाएं घबरा गईं। पूछताछ करने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई तो परिजन सन्न रह गए। उन्होंने बाजार में आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम बच्ची अपनी चाची के कहने पर बाजार से पान लेने गई थी। शाम करीब पौने पांच बजे रास्ते में उसे आरोपी मिल गया और बहला फुसलाकर एक खंडहर में ले गया। यहां एक गड्ढे में बच्ची को डाल दिया। बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने मुंह दबा दिया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और चाची व अन्य महिलाओं को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। बच्ची के कपड़े खून से सने थे। पूछताछ करने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई तो परिजन आरोपी की तलाश में जुट गए। उन्होंने आरोपी को बाजार में दबोच लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 2022 में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी जेल गया था और जमानत पर छूट गया था। कुछ दिन पहले भी आरोपी ने इसी बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी लेकिन तब पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करेगी।
विज्ञापन

---
घटना के बाद से गुमसुम है बच्ची

अगवानपुर। डेढ़ वर्ष पहले बच्ची की मां की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। चार बहन-भाइयों में वह सबसे छोटी है। घटना से बच्ची डरी और सहमी है। पिता की गोद में बैठी और घटना को सोचकर पिता से लिपट जाती है। पुलिस और परिजन जब भी उससे कुछ पूछने की कोशिश करते ताे वह रोने लगती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---

आरोपी तीन बेटियों का पिता

अगवानपुर। छह साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी खुद तीन बेटियों का पिता है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले की बेटी खुद उसकी बच्ची की उम्र की हैं। उसकी तीन बेटियों को वजह से पहले भी उसकी कई घटनाओं को छिपाया गया लेकिन दरिंदे ने अब अपने ही घर में घिनौनी घटना को अंजाम दे डाला। फिलहाल घटना से परिवार समेत नगर में भी लोग चिंतित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed