फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur youth got Bangalore girl converted by pretending to be a Hindu and befriended her

बंगलुरू की युवती का दर्द: प्यार का झांसा देकर रामपुर के युवक ने करवाया धर्मांतरण, हिंदू नाम बताकर की थी दोस्ती

Fri, 27 Sep 2024 02:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 02:51 PM IST
सार

रामपुर के युवक की नाम बदलकर बंगलुरू की पार्लर संचालिका को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसका धर्मांतरण करवा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर इसकी शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rampur youth got Bangalore girl converted by pretending to be a Hindu and befriended her
युवती से बर्बरता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलुरू की ब्यूटी पार्लर संचालिका का मुस्लिम युवक ने धर्मांतरण करा दिया। उसने पहले हिंदू बनकर उससे दोस्ती की। बाद में शादी कर ली। युवती को अपने घर ले गया, जिसके बाद उसके मुस्लिम होने का पता चला। वहां युवक और उसके परिवार वालों ने उसे मुस्लिम बना दिया।

विज्ञापन


युवती ने इस संंबंध में हिंदू संगठनों के साथ एसपी कार्यालय आकर शिकायत की है। हिंदू संगठनों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चतावनी दी है। युवती ने बताया कि वह बंगलुरू में ब्यूटी पार्लर चलाती है। दो साल पहले वह यूपी और उत्तराखंड घूमने आई थी। यहां उसे कलावा बांधे एक युवक मिला, जिसने अपना नाम रवि बताया।
विज्ञापन


उससे जान पहचान हो गई। बाद में वह बंगलुरू उसके पास आ गया। युवती को प्यार का झांसे में फंसा लिया और उसके साथ रामपुर आकर शादी कर ली। युवती का आरोप है कि गर्भवती होने पर उसे बिना बताए दवाई देकर गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की एक मुस्लिम सहेली रामपुर के केमरी क्षेत्र में रहती है। उसने दोनों की शादी के फोटो इंटनरेट मीडिया पर देखे तो वह युवक की पहचान हुई। उसने युवती को युवक की असलियत बता दी। तब पता चला कि युवक उत्तराखंड के किच्छा जिला ऊधमसिंहनगर का रहने वाला रशीद है।

कलक्ट्रेट पहुंचे विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत के धर्म प्रसार संत संपर्क प्रमुख अनिल वशिष्ठ, विभाग परावर्तन प्रमुख संजीव जैन, जिला सह मंत्री रामेंद्र गुप्ता, बजरंग दल के जिला सह संयोजक अविनाश पटेल ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

विवाहिता के साथ मारपीट, दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप

गंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल देने के साथ ही मारपीट की वजह से गर्भपात हो जाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र की एक महिला की शादी ढाई साल पहले हुई थी।



आरोप है कि ससुराली उसे दहेज के लिए शुरू से ही परेशान किया करते थे। आरोप लगाया कि उसका पति अय्याश है और आए दिन मारपीट करता है। महिला ने जेठ पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने इस मामले में पति के जुल्फिकार के साथ ही आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed