फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Two people of the same family died and four were injured in a road accident.

Rampur : कंटेनर की चपेट में आया ई-रिक्शा, चाची-भतीजे की मौत के बाद; परिवार में चार लोग भी घायल

Fri, 26 Sep 2025 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rampur: Two people of the same family died and four were injured in a road accident.
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

सैफनी में शादी समारोह से वापस लौट रहे शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के नंदगांव निवासी आसिफ की पत्नी सलमा (28) और इनका भतीजा कामिल (3) कंटेनर की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही चाची-भतीजे की मौत हो गई जबकि परिवार के चार लोग घायल हो गए। परिवार में अचानक दो मौत से कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नंदगांव निवासी बुजुर्ग दाला अपने परिवार के बेटे आसिफ की पत्नी सलमा, पोते कामिल, बेटे सद्दाम की पत्नी अलमा, छोटा बेटा नाजिम और बड़े बेटे फिरोज समेत एक ही परिवार के करीब के 12 लोग एक साथ ई-रिक्शा में सवार होकर मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के पीतपुर गांव में एक शादी में गए थे। बृहस्पतिवार शाम को सभी परिवार के लोग ई-रिक्शा से वापस घर के लिए लौट रहे थे। ई-रिक्शा फिरोज चला रहे थे।
विज्ञापन


 शाम करीब 6:00 बजे से सैफनी चौराहे पर एक कंटेनर की चपेट में ई-रिक्शा आ गया। हादसे के दौरान कंटेनर का पहिया ई-रिक्शा पर चढ़ गया और मौके पर ई-रिक्शा बुरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गया और उपरोक्त सभी लोग जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के कुछ ही देर बाद ही सलमा और कामिल की मौत हो गई जबकि उपरोक्त अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद रक्त रंजित शव को देखकर कंटेनर चालक भाग गया। वहीं, कुछ देर बाद ही लंबा जाम भी लग गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।


अचानक मौत की सूचना के बाद मृतक सलमा के पति आसिफ समेत कई परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। मौके पर ही चीख-पुकार करने लगे। पुलिस ने मृतक दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। इस अचानक मौत से नंदगांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed