{"_id":"6af14c3129427350d10b19cf","slug":"rampur-teacher-dies-three-days-after-giving-birth-to-twins-family-suspects-heart-attack-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जुड़वां बच्चों को जन्म देने के तीन दिन बाद शिक्षिका की मौत, इस दिक्कत के बाद कराया गया था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जुड़वां बच्चों को जन्म देने के तीन दिन बाद शिक्षिका की मौत, इस दिक्कत के बाद कराया गया था भर्ती
Mon, 09 Nov 2026 11:39 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:39 AM IST
सार
रामपुर में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के तीन दिन बाद शिक्षिका की मौत हो गई। चार नवंबर को मीनाक्षी को गैस बनने की शिकायत हुई थी। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए काशीपुर ले गए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Rampur Teacher Dies
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
रामपुर के स्वार में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद घर लौटी सहायक अध्यापिका की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन हार्ट अटैक से मौत होने की बात बता रहे हैं। शिक्षिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं शिक्षक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
क्षेत्र के जालिफनगला निवासी मीनाक्षी कलीनगर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। दो नवंबर को उन्होंने उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।
विज्ञापन
क्षेत्र के जालिफनगला निवासी मीनाक्षी कलीनगर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। दो नवंबर को उन्होंने उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
हालत में सुधार होने पर अगले दिन तीन नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे। मृतका के देवर दर्शन लाल ने बताया कि चार नवंबर को मीनाक्षी को गैस बनने की शिकायत हुई।
विज्ञापन
उपचार के दौरान उनकी मौत
इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए काशीपुर ले गए। शनिवार रात उनकी हालत फिर बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन हार्ट अटैक को मौत की वजह बता रहे हैं।
मीनाक्षी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। इनमें दो नवजात जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिक्षकों और परिचितों ने शोक व्यक्त किया।