फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur resident NEET aspirant Manjot allegedly dies by suicide in Kota

कोटा की घटना: आत्महत्या करने वालों में अगला नंबर मेरा कह नीट छात्र ने की खुदकुशी, रामपुर का निवासी था मेधावी

Thu, 03 Aug 2023 10:02 PM IST
विमल शर्मा एजेंसी, कोटा
एजेंसी, कोटा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 10:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी छात्र मनजोत 12वीं कक्षा का टॉपर था। वह नीट की कोचिंग के लिए वह इस वर्ष अप्रैल में तीन सहपाठियों के साथ कोटा गया था। चारों विज्ञान नगर के एक ही हॉस्टल में अलग-अलग कमरों में रहते थे।

विज्ञापन
Rampur resident NEET aspirant Manjot allegedly dies by suicide in Kota
कोटा में घटना के बाद गमगीन परिजन और छात्र मनजोत - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के मिलक में रहने वाले मनजोत छाबड़ा (17) ने राजस्थान के कोटा में चेहरे पर प्लास्टिक का बैग लपेटकर आत्महत्या कर ली। कमरे की दीवार पर एक सुसाइड नोट चिपका हुआ मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

विज्ञापन


मनजोत 12वीं कक्षा का टॉपर था और नीट की कोचिंग के लिए वह इस वर्ष अप्रैल में रामपुर जिले के तीन सहपाठियों के साथ कोटा गया था। चारों विज्ञान नगर के एक ही हॉस्टल में अलग-अलग कमरों में रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह मिलक से माता-पिता के फोन करने पर मनजोत की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना हॉस्टल केयरटेकर को दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ने पर बेड पर उसका शव पड़ा मिला। विज्ञान नगर के सर्किल अधिकारी धर्मवीर सिंह ने कहा, मनजोत के कमरे का सीलिंग फैन एंटी-सुसाइड डिवाइस से लैस था। लिहाजा उसने खुदकुशी के लिए अपने सिर और चेहरे को प्लास्टिक की थैली से ढक लिया और उसके चारों ओर एक कपड़ा बांध लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इस साल कोटा में किसी कोचिंग छात्र की आत्महत्या का यह 17वां मामला है। 2022 में कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या के कम से कम 15 मामले दर्ज किए गए थे।

....तो आत्महत्या करने वालों में अगला नंबर मेरा होगा

साथियों ने बताया कि मनजोत एक मेधावी छात्र था और विनोद प्रिय स्वभाव का था। उसने 12वीं कक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और कोचिंग संस्थान में नियमित परीक्षणों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा था।



जब वे कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के बारे में चर्चा करते थे, तो मनजोत अक्सर कहता था कि आत्महत्या करने वालों में अगला नंबर उसका होगा। हालांकि, वे इसे मजाक के रूप में लेते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed