फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur Nikay Chunav Result SP which holds three municipalities got defeated

Rampur Nikay Chunav Result: SP के पास से गई तीन नगरपालिकाओं की कमान, BJP के प्रदर्शन में सुधार

Sat, 13 May 2023 11:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 13 May 2023 11:00 PM IST
सार

2017 के निकाय चुनाव में इन तीनों नगरपालिकाओं में सपा के प्रत्याशी जीते थे। इस बार इनमें दो पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है तो एक सीट आम आदमी पार्टी (आप) के खाते में चली गई है।

विज्ञापन
Rampur Nikay Chunav Result SP which holds three municipalities got defeated
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के परिणाम जिले में सपा के लिहाज से अच्छे नहीं हैं। सपा के पास से रामपुर, मिलक और बिलासपुर नगरपालिका की कमान चली गई है। 2017 के निकाय चुनाव में इन तीनों नगरपालिकाओं में सपा के प्रत्याशी जीते थे। इस बार इनमें दो पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है तो एक सीट आम आदमी पार्टी (आप) के खाते में चली गई है। जिले की पांच नगरपालिकाओं में से किसी एक में भी सपा के प्रत्याशी को जीत हासिल नहीं हुई है। तीन नगर पंचायतों में मिली जीत पर ही सपा को संतोष करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

शनिवार को स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के साथ-साथ 11 निकायों में 04 मई को हुए मतदान के मतों की गिनती हुई। स्वार में सपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सपा को सबसे बड़ा झटका रामपुर में लगा, जो आजम खां गढ़ माना जाता है। पिछली बार यहां से सपा की प्रत्याशी फात्मा जबीं जीतीं थीं। इस बार उनको तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। यह सीट आम आदमी पार्टी की सना खानम ने झटक ली है। 2017 में मिलक से केतकी गंगवार तो बिलासपुर के मोहम्मद हसन खां जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों को भाजपा की दीक्षा गंगवार और चित्रक मित्तल ने हरा दिया है। पिछली बार स्वार से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रेशमा परवीन अंसारी जीती थीं। इस बार उन्होंने अपना दल (एस) के प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की है। टांडा से पिछली बार मेहनाज जहां निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीती थीं। इस बार वो भाजपा की प्रत्याशी के रूप में मैदान में थीं, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। नगर पंचायतों में शाहबाद से पिछली बार शमा परवीन सपा के टिकट पर जीती थीं।

विज्ञापन

इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया तो वो बसपा के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर गईं। उनको सपा की सुमबुल नाज ने हरा दिया है। केमरी नगर पंचायत से कांग्रेस की फात्मा बेगम लड़ी थीं। वो इस बार चुनावी मैदान में नहीं थीं। इस सीट से आम आदमी पार्टी की रफत जहां से जीत हासिल की है। 2017 के निकाय चुनाव में भाजपा को सिर्फ मसवासी नगर पंचायत में जीत हासिल हुई थी। वहां हरिओम मौर्या जीते थे। लेकिन इस बार मौर्या को हार का सामना करना पड़ा है, वहां से निर्दलीय दिनेश गोयल ने जीत हासिल की है।

तीन निकायों में पहली बार चुनाव, दो पर सपा काबिज
इस बार जिले में तीन निकायों में पहली बार चुनाव हुए। इसमें से सैफनी और नगरपतनगर में सपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, तो दढ़ियाल से निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

2017 में निकाय चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन

पार्टी, निकाय
भाजपा, 01
सपा, 04
बसपा, 00
कांग्रेस, 01
आप, 00

2022 में निकाय चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन

पार्टी, निकाय
भाजपा गठबंधन, 03
सपा, 03
बसपा, 00
कांग्रेस, 00
आप, 02
निर्दलीय, 03

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed