{"_id":"69da3c30255a756cc40527ae","slug":"rampur-married-12-years-ago-after-religious-conversion-now-shanu-is-plotting-to-kill-administering-poison-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: 12 साल पहले धर्म परिवर्तन करा निकाह किया, अब जहर देकर मारने की साजिश रच रह शानू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: 12 साल पहले धर्म परिवर्तन करा निकाह किया, अब जहर देकर मारने की साजिश रच रह शानू
Sat, 11 Apr 2026 05:49 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
रामपुर पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक)
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 12 साल पहले दूसरे समुदाय के युवक ने धर्म परिवर्तन कराकर युवती से निकाह कर लिया। इसके बाद महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया। बेटियों को पैदा होने के बाद से ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जहर का इंजेक्शन देकर महिला को मारने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन करने के कारण मायके वालों ने भी महिला से संबंध विच्छेद कर लिए। आरोप है कि अब ससुरालियों ने महिला को घर से निकाल दिया। उनकी शिकायत पर सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर स्थित नई बस्ती का है।
विज्ञापन
निशा उर्फ नीतू की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि करीब 12 साल पहले शानू ने उससे दोस्ती कर ली थी। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। इसके बाद मायके वालों ने उससे संबंध विच्छेद कर लिए। निकाह के बाद उसने तीन बेटियों को जन्म दिया।
विज्ञापन
बेटा पैदा न होने पर ससुराली नाराज हो गए और उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोप है कि अब ससुराली उसके पति को उकसा रहे हैं कि वह तलाक देकर दूसरा निकाह कर ले। आरोप है कि आए दिन ससुराली उसके साथ मारपीट करते हैं।
आरोप है कि ससुरालियों ने उसे मारने की नीयत से जहर का इंजेक्शन भी दिया। इसके अलावा ससुराली उसकी बेटियों को मारने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि अब दो बेटियों को घर में रखकर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
कोई सहारा न होने के कारण वह इधर-उधर भटक रही है। महिला ने आशंका जताई है कि ससुराली उसकी हत्या करा सकते हैं। पुलिस ने पति शानू, शाहिद, बाबू, जायदा, यामीन व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।