फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Clerk molested girl night railway station, accused was drunk, GRP did not take action

Rampur: रेलवे स्टेशन पर रात में क्लर्क ने युवती से की छेड़खानी, नशे में था आरोपी... जीआरपी ने नहीं की कार्रवाई

Sat, 05 Oct 2024 02:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 02:06 PM IST
सार

रामपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में ट्रेन का इंतजार कर रही गुजरात की युवती से एक बुकिंग क्लर्क ने नशे की हालत में छेड़खानी की। युवती की शिकायत पर जीआरपी क्लर्क को थाने में ले गई। युवती को ट्रेन से गंतव्य को रवाना कर दिया गया। घटना पर अधिकारी टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
Rampur: Clerk molested girl night railway station, accused was drunk, GRP did not take action
रामपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में देर रात ट्रेन का इंतजार कर रही गुजरात की युवती से रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में एक बुकिंग क्लर्क ने छेड़खानी कर दी। मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम दोनों को थाने ले आई। युवती की तरफ से दिए शिकायती पत्र के आधार पर रेलवे कर्मी का चालान कर युवती को सुबह ट्रेन में सकुशल बैठा दिया गया।

विज्ञापन


क्लर्क को रातभर थाने में बैठाने के बाद छोड़ दिया गया। घटना के संबंध में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। गुजरात के भुज की रहने वाली एक युवती ट्रेन से हरियाणा अपने परिवार से मिलने आई थी। बृहस्पतिवार को गुजरात जाने के लिए वह आला हजरत ट्रेन में बैठ गई, लेकिन जब ट्रेन रामपुर स्टेशन की ओर आने लगी तो उसको पता चला कि वह बरेली जाने वाली आला हजरत ट्रेन में बैठ गई है।
विज्ञापन


वह रात करीब 10 बजे रामपुर में उतर गई और गुजरात जाने वाली ट्रेन का वेटिंग रूम में इंतजार  करने लगी। इस दाैरान स्टेशन पर एक बुकिंग क्लर्क नशे में धुत होकर वेटिंग रूम में पहुंच गया। युवती का आरोप है कि बुकिंग क्लर्क ने उसके साथ छेड़खानी की। वह काफी डर गई और फिर उसने पुलिस का नंबर डायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जीआरपी को फोन कर माैके पर भेज दिया। जीआरपी युवती और बुकिंग क्लर्क दोनों को थाने ले आई। पूछताछ के बाद शिकायती पत्र के आधार पर जीआरपी ने बुकिंग क्लर्क का धारा 34 के तहत चालान कर उसको बैठा लिया। जबकि सुबह युवती को सकुशल गुजरात जाने वाली ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया।

रेलवे करता रहा टालमटोल 

युवती से छेड़खानी के मामले को दिनभर रेलवे प्रशासन छिपाने की कोशिशें करता रहा। जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो स्टेशन अधीक्षक आजम खां कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। बताया गया है कि रेलवे के मुरादाबाद और बरेली के प्रशासनिक अधिकारियों तक इसकी जानकारी अभी नहीं पहुंची है। वहीं रेलवे प्रशासन की तरफ से अभी बुकिंग क्लर्क पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।



युवती की शिकायत पर जीआरपी महिला और हमारी टीम वेटिंग रूम में गई थी और वहां से दोनों को थाने लेकर आए थे। इसके बाद बुकिंग क्लर्क का मेडिकल कराने पर शराब का सेवन किया पाया गया उसका चालान कर दिया गया है। वहीं युवती को सुबह सात बजे गुजरात जाने वाली ट्रेन से सकुशल रवाना करा दिया था। उच्चाधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। - मुकेश कुमार इंस्पेक्टर, जीआरपी रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed