फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ramnagar express engine crash, three suspend

रामनगर एक्सप्रेस का इंजन बोगी से टकराया, 3 सस्पेंड

Wed, 01 Mar 2017 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 01 Mar 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
ramnagar express engine crash, three suspend
ट्रेन - फोटो : File Photo
मुरादाबाद स्टेशन पर मंगलवार तड़के शंटिंग के दौरान रामनगर एक्सप्रेस (जिम कार्बेट) का इंजन बोगी से टकरा गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुआ।
विज्ञापन


बोगी से इंजन के टकराते ही यात्रियों को तेज झटका लगा, जिससे यात्री सीटों से गिर पड़े। हादसे में नौ यात्री जख्मी हुए हैं। डीआरएम ने तत्काल प्रभाव से लोको इंस्पेक्टर सहित तीन कर्मियों को सस्पेंड दिया है। साथ ही घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। 
विज्ञापन


जैसलमेर से काठगोदाम तक जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस मंगलवार तड़के मुरादाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। जहां इस ट्रेन की सात बोगी काटकर निकाल दी गईं। बाकी 17 बोगी लेकर रानीखेत एक्सप्रेस काठगोदाम के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी बची हुई बोगियों में इंजन लगाकर रामनगर एक्सप्रेस (जिमकार्बेट लिंक एक्सप्रेस)को रवाना किया जाना था। इसके लिए लुधियाना शेड का इंजन बोगी से जोड़ा जा रहा था। शंटिंग के दौरान इंजन का ब्रेक फेल हो गया और इंजन सीधे जनरल बोगी से टकरा गया।

झटका लगने बोगी में बैठे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। बोगी का अगला हिस्सा डैमेज हो गया। हादसे में नौ यात्री घायल हो गए। ये सभी यात्री काशीपुर के थे। मौके पर पहुंची रेलवे हास्पिटल की टीम ने घायल इलाज किया।


डैमेज बोगी को निकालने और इंजन बदलने के डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को रामनगर के लिए रवाना किया गया। इस मामले में लोको इंस्पेक्टर संजीव कुमार, शंटर पीएन शर्मा, लोको फीटर शकील अहमद को सस्पेंड कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed