फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramganga's water level increased by 18 cm in 24 hours

Moradabad News: 24 घंटे में 18 सेमी बढ़ा रामगंगा का जल स्तर, खतरा निशान के करीब पहुंच सकता आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ramganga's water level increased by 18 cm in 24 hours
मुरादाबाद। पिछले 24 घंटे में रामगंगा का जल स्तर करीब 18 सेंटीमीटर बढ़ गया है। इधर शुक्रवार सुबह खो बैराज से 73 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो खो नदी से होता हुआ रामगंगा में देर रात तक पहुंचने लगेगा। बाढ़ खंड के अधिकारियों का मानना है कि शनिवार को नदी का जलस्तर और बढ़ कर खतरा निशान के करीब पहुंच सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

पहाड़ों और जिले में हो रही बारिश के कारण जिले की नदियों का जल स्तर बढ़ा चल रहा है। खो बैराज से छोड़े गए पानी के बाद से रामगंगा का जल स्तर बृहस्पतिवार बढ़ कर 189.62 मीटर हो गया था। बीते 24 घंटे में रामगंगा के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के साथ 189.80 मीटर हो गया है। इसके अलावा शुक्रवार सुबह खो बैराज से खो नदी में 73 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता सुभाषचंद्र के मुताबिक यह पानी शनिवार सुबह से मुरादाबाद पहुंचने लगेगा। इससे रामगंगा के आसपास के गांवों के खेतों व कुछ सड़कों पर भी पानी आ सकता है। यही नहीं नदी शाम तक खतरा निशान 190.60 के करीब तक पहुंच सकती है। इसकी संभावना को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। बाढ़ खंड के अधिकारियों व तहसील प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। लेखपालों को भी क्षेत्र में मौजूद रह कर स्थिति में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

देवीपुरा क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ फसल में भरा बाढ़ का पानी
देवापुर से इनलाक जाने वाले मार्ग पर मिलक धोबियों वाली बस्ती के निकट उफनाई रामगंगा का करीब एक फिट पानी बह रहा है। इस मार्ग पर पहले से बड़े-बड़े गड्ढे हैं। लिहाजा इस मार्ग पर लोग जान जोखिम में डाल कर निकल रहे हैं। शुक्रवार इस मार्ग पर सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा भी पलट गया। देवापुर निवासी फहीम अख्तर ने बताया कि गांव निवासी किसानों की सैकड़ों एकड़ धान, ज्वार, बाजरा की फसलों पानी में डूब गई है। सूचना के बाद भी प्रशासन ने यहां सर्वे कार्य शुरू नहीं किया है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगन नदी का भी बढ़ा जलस्तर
रामगंगा के साथ ही जिले में बहने वाली गांगन नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में पांच सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ कर 189.35 मीटर हो गया है। जो खतरे के निशान 192.00 मीटर से 2.65 मीटर नीचे है।

- रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा चल रहा है। खो बैराज से छोड़ा गया पानी शनिवार यहां पहुंचेगा। उससे नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी एसडीएम व तहसीलदारों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़-बचाव ड्यूटी में लगाए गए सभी कर्मचारियों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। मैं भी शनिवार शाम शहर से रामगंगा नदी से सटी ग्राम पंचायत सिहोराबाजे और बरबराखास में पहुंच स्थिति का जायजा लूंगा। गांव में चौपाल भी लगाऊंगा।
युगराज सिंह, एडीएम (वित्त) एवं दैवी आपदा प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article