फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ramganga water lavel increase daliy touch village boundry

आबादी तक पहुंचा पानी, प्रशासन बोला कोई नहीं परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
ramganga water lavel increase daliy touch village boundry
काफियाबाद में रामगंगा का जलस्तर पढ़ने से गांव में पहुचने वाला है पानी
मुरादाबाद। कालागढ़ डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते रामगंगा चेतावनी स्तर को पार कर खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार को खतरे से 75 सेंटीमीटर नीचे बह रही रामगंगा शनिवार को महज 52 सेंटीमीटिर नीचे रह गई। इससे लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। करीब 12 से ज्यादा गांवों में रामगंगा का पानी पहुंचने लगा है। कई गांवों में सड़क मार्ग पर पानी आ जाने की वजह से आवागमन में दिक्कत हुई। काफिया, अक्का-भीकनपुर समेत करीब 10 से ज्यादा गांवों में दिक्कत बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

रामगंगा का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 22 सेंटीमीटर बढ़कर 190.08 मीटर पर पहुंच गया। इसके चलते पिछले दो दिनों से चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही रामगंगा का जल स्तर यहां खतरे के निशान 190.60 से मात्र 52 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। उफनाई रामगंगा का पानी काफियाबाद, भीकनपुर व उसके आसपास करीब आधा दर्जन गांवों के निकट तक पहुंच गया है। इन गांव के लोगों की सैकड़ों एकड़ गन्ने की फसलों में बाढ़ का पानी भर गया है। काफियाबाद, भीकनपुर आदि गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग पर शनिवार को भी पानी भरा रहने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत हुई। शहर से सटे ग्राम ताजपुर व रसूलपुर के पास तक लोगों के घरों के करीब रामगंगा का पानी पहुंच गया। इस्लामनगर से घोंघरपुर जाने वाले मार्ग के करीब तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। अक्का भीकनपुर मार्ग पर नदी का पानी बहने के कारण वहां भी लोगों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सैकड़ों एकड़ गन्ने की फसल भी बाढ़ के पानी से घिर गई है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि कालागढ़ डैम से रामगंगा में शुक्रवार को 15724 क्यूसेक पानी रिलीज किया गया था। शनिवार को मात्र 6022 क्यूसेक पानी रिलीज किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले में बारिश भी नहीं हुई। इन सबके चलते नदी का जल स्तर अब घटेगा। एडीएम प्रीति जायसवाल ने भी दावा किया कि जिले के किसी भी गांव में बाढ़ का पानी नहीं भरा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नदी का जलस्तर घटेगा जिससे बाढ़ की संभावना नहीं है। इसके बावजूद ऐहतियात के तौर पर तहसील से लेकर जिला प्रशासन तक सतर्क है। तहसीलकर्मी नदी किनारे बसे सभी गांवों का भ्रमणकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed