फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramganga reached nine cm below the warning mark, Kosi's water level also decreased

Moradabad News: चेतावनी निशान से नौ सेमी नीचे पहुंची रामगंगा, कोसी का भी घटा जलस्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Ramganga reached nine cm below the warning mark, Kosi's water level also decreased
मुरादाबाद। जिले में रामगंगा, कोसी और ढेला नदी का जलस्तर घट गया है। एक दिन पहले तक चेतावनी निशान 189.60 मीटर से 11 सेंटीमीटर ऊपर बह रही रामगंगा का जलस्तर बुधवार घटकर 189.51 मीटर हो गया। वहीं कोसी नदी का जलस्तर भी 30 हजार क्यूसेक से घट कर आठ हजार क्यूसेक रह गया है। इसी के साथ विभिन्न स्थानों पर सड़क और खेतों में भरा बाढ़ का पानी भी तेजी के साथ कम होने लगा है। एडीएम सत्यम मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर के करीब बहने वाली रामगंगा का जलस्तर बुधवार शाम 189.51 मीटर दर्ज किया गया। नदी यहां चेतावनी निशान से अब नौ मीटर नीचे पहुंच गई है। वहीं कोसी नदी के उफनाने से मूंढापांडे क्षेत्र की सड़कों पर आया पानी भी तेजी के साथ उतरने लगा है। पिछले 24 घंटे में 22 हजार क्यूसेक पानी घट गया है। इसकी वजह इस नदी में अब सिर्फ आठ हजार क्यूसेक पानी बह रहा है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यम मिश्र ने सदर तहसील के मूंढापांडे विकासखंड अंतर्गत आने वाले बाढ़ प्रभावित ग्राम भीलखेड़ा, दुपेड़ा, रनियाठेर, हीरापुर, हरपाल नगर, गदई खेड़ा, ब्लॉक मूंढापांडे तहसील सदर का निरीक्षण किया। बाढ़ चौकी व राहत कैंप को भी देखा। एडीएम ने ग्रामीणों से वार्ता की। साथ ही बाढ़ के पानी उन्हें दूर रहने के प्रति जागरूक किया। एडीएम ने बताया कि बाढ़ का पानी अभी जिले के किसी भी आबादी में नहीं आया है। सिर्फ कुछ मार्गों पर उफनाई नदी का पानी आ गया था। जो तेजी के साथ घटने लगा है। एडीएम ने तैनात टीमों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी टीमें लगातार भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक करती रहें। बाढ़ का पानी बढ़ने पर बैरियर लगाकर ग्रामीणों को रोकने का कार्य किया जाएगा। मौके पर मेडिकल टीम को हरपालपुर के लिए रवाना किया किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article