फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramganga bridge was closed for two months for repairs, the traffic system in the city was disrupted.

Moradabad News: मरम्मत के लिए रामगंगा पुल को दो माह के लिए बंद किया गया, शहर में चरमराई यातायात व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Ramganga bridge was closed for two months for repairs, the traffic system in the city was disrupted.
मुरादाबाद। रामगंगा पुल मंगलवार को मरम्मत के कारण दो माह के लिए बंद कर दिया गया। पुल बंद होते ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुल पर आवागमन बंद होने और शहर में ज्यादा वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण दोपहिया, चार पहिया समेत छोटे वाहनों का दबाव जामा मस्जिद-ताजपुर मार्ग पर बढ़ा तो भीषण जाम लग गया। सुबह से लेकर रात तक इस मार्ग पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

मुरादाबाद से रामपुर को जोड़ने वाले करीब 750 मीटर लंबे रामगंगा पुल से 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। 64 साल पुराने पुल की बेयरिंग खिसकने के कारण मरम्मत के लिए पुल को बंद किया गया है। पुल पर शहर की ओर से गुलाबबाड़ी चुंगी के पास पत्थर के बैरियर लगा दिए गए, जबकि दूसरी ओर डियर पार्क के पास बैरियर लगाए गए।
विज्ञापन

पुल बंद होने के बाद यातायात पुलिस ने शहर की ओर आने वाले सभी वाहनों को काशीपुर तिराहे और डियर पार्क के पास रोक दिया। रामपुर, बाजपुर, टांडा, भोजपुर, ठाकुरद्वारा, काशीपुर और रामनगर की ओर से आने वाले लोग डियर पार्क और काशीपुर तिराहे पर ही वाहनों से उतर गए। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत के लिए दो माह के लिए पुल बंद किया है। वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed