फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Ramganga bridge opened for bike riders, cars will soon be allowed to pass through

Moradabad: बाइक सवारों के लिए खुला रामगंगा पुल, तेजी से हो रहा काम, जल्द ही कारों को निकलने की मिलेगी अनुमति

Sat, 22 Feb 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 02:22 AM IST
सार

रामगंगा पुल 16 दिन बाद बाइक सवारों के लिए खोल दिया गया। इससे कांवड़ यात्रियों और आम लोगों को राहत मिलेगी। डीएम ने एक हफ्ते में कारों के लिए भी पुल खोलने की बात कही है।

विज्ञापन
Moradabad: Ramganga bridge opened for bike riders, cars will soon be allowed to pass through
रामगंगा पुल पर आवागमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरम्मत के लिए 16 दिन से बंद रामगंगा पुल शुक्रवार शाम बाइक सवारों के लिए खोल दिया गया। कांवड़ यात्रा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। इससे पैदल व बाइक सवार कांवड़ियों के साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी। पुल की मरम्मत काम तेजी से हो रहा है। इसे देखते हुए डीएम ने एक सप्ताह में कारों के लिए भी रामगंगा पुल खोलने की बात कही है।

विज्ञापन


एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को रामगंगा पुल पर वाहन संचालन को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि कांवड़ यात्रियों के साथ आम लोग भी पैदल व बाइक से गुजर सकेंगे। शुक्रवार की शाम यातायात निरीक्षक अनुराधा सिंघल ने पुल के दोनों ओर लगाई गईं बैरिकेडिंग को थोड़ा हटाकर बाइक सवारों के लिए पुल का रास्ता खोलवा दिया।
विज्ञापन


हालांकि, अभी कार सवारों को निकलने की अनुमति नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक चलने से दूध और अन्य सामानों की सप्लाई सही हो जाएगी। दूधिया भी पुल बंद होने के कारण परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को डीएम अनुज सिंह ने पुल का निरीक्षण करने के बाद फरवरी के अंत तक कार सवारों के लिए पुल खोलने की बात कही। उसके एक सप्ताह बाद सभी वाहनों के लिए पुल खोल दिया जाएगा।

पीतलनगरी डिपो से ही बसें चलाने की मांग

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह से मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों ने पीतलनगरी डिपो से ही बसों का संचालन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि डिपो पर बसों का प्रवेश रोकनेे का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि हनुमान मूर्ति, पंडित नगला, कोहिनूर तिराहा मार्ग से प्राइवेट वाहन लगातार संचालित हो रहे हैं।



यह मार्ग केवल परिवहन निगम की बसों के लिए प्रतिबंधित है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही परिवहन निगम को वित्तीय हानि उठानी पड़ रही है। इससे संबंधित पत्र कमिश्नर को आवश्यक कार्यवाही के लिए सौंपा गया। संघ की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अरुण कुमार सिंह, सत्यवीर सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed