फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rakesh Tikait says solution to the problems of farmers will come only by talking

यूपी: रामपुर में राकेश टिकैत बोले-किसानों की समस्या का समाधान बातचीत से ही निकलेगा

Thu, 07 Oct 2021 11:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Oct 2021 11:59 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने इस दौरान किसानों से कहा कि डटे रहो, अभी बहुत लंबी जंग लड़नी है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का हल बातचीत से ही निकलेगा। दिल्ली में 12 बार सरकार से बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक हल नहीं निकला है। 

विज्ञापन
Rakesh Tikait says solution to the problems of farmers will come only by talking
राकेश टिकैत व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों की समस्याओं का हल बातचीत से ही निकलेगा। राकेश टिकैत लखीमपुर से लौटते वक्त गुरुवार को रामपुर में कोयला टोल प्लाजा और भाकियू कार्यालय पर किसानों से मिले।
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने इस दौरान किसानों से कहा कि डटे रहो, अभी बहुत लंबी जंग लड़नी है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का हल बातचीत से ही निकलेगा। दिल्ली में 12 बार सरकार से बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक हल नहीं निकला है। 
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि सरकार किसी की भी हो बातचीत से ही किसानों की समस्या सुलझ सकती है। लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर कहा है कि  वहां  जानबूझकर गाड़ियों से कुचलकर किसानों की हत्या की गई है। पुलिस इसकी चश्मदीद गवाह है, इसको लेकर तमाम वीडियो भी मौजूद हैं, जो मीडिया तक जल्द ही पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए। टिकैत ने दावा किया कि लखीमपुर की घटना का किसानों के आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जब तक तीनों कानून वापस नहीं हो जाते हैं, आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed