फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rajyapal

महामहिम के भ्रमण पर प्रशासन चुस्त, स्कूल में टाइल्स से लेकर टोंटी तक दुरुस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
rajyapal
मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के मुरादाबाद दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर में उनका भ्रमण होना है तो वहां की सूरत बदलने की पूरी मशक्कत शुरू कर दी गई है। फर्श तोड़कर टाइल्स बिछाने से लेकर स्कूल भवन, शौचालयों एवं रसोई की रंगाई पुताई जैसे काम युद्घ स्तर पर चल रहे हैं। खुद बीएसए यहां डेरा डाले रहे और पूरे काम पर निगाह रखी।
विज्ञापन

18 फरवरी को राज्यपाल मुरादाबाद आएंगी। राज्यपाल मनोहरपुर पूर्व माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण करेंगी। स्कूल परिसर में ही आंगनबाड़ी सेंटर है। स्कूल में 152 छात्र-छात्राएं और सात शिक्षक हैं। आंगनबाड़ी सेंटर में 29 बच्चे और एक कार्यकर्ता के साथ एक सहायक हैं। स्कूल में काफी बड़ा मैदान है, जिसके चलते ही राज्यपाल के निरीक्षण के लिए स्कूल का चयन हुआ है। प्रधानाध्यापक नीलम शर्मा ने बताया कि 14 अक्तूबर 2019 को ही स्कूल में बिजली और पानी की फिटिंग हुई है। शौचालय बना है। बच्चों के बैठने के लिए बैंच आई हैं। साल भर पहले रंग रोगन हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चंद्रसेन ने बताया कि राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर स्कूल का कायाकल्प किया जा रहा है। 2015 में बने आंगनबाड़ी सेंटर के किचन और बरामदे का फर्श तोड़कर टाइल्स लगा दी है। स्कूल भवन की रंगाई पुताई की जा रही है। पानी की टंकी से रसोई और शौचालयों के कनेक्शन जोड़ दिए हैं। पेयजल के लिए चार टोंटी की जगह 10 टोंटी कर दी हैं। ठेकेदार मेहर चंद्र ने बताया कि सौंदर्यीकरण ग्राम पंचायत से कराया जा रहा है। पिछले निर्माण कार्यों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। बीएसए योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को स्कूल का निरीक्षण की सौंदर्यीकरण का जायजा लिया। उन्होंने रंगाई पुताई और मैदान का समतलीकरण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल का भी करेंगी निरीक्षण
राज्यपाल महिला और जिला अस्पताल का भी दौरा करेंगी। इसको लेकर दोनों ही अस्पतालों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने सफाई के साथ चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed