फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rajiv Kumar of Hasanpur will take charge of CEC from Sushil Chandra of Chandausi

चंदौसी के सुशील चंद्रा से हसनपुर के राजीव कुमार लेंगे सीईसी का चार्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Kumar of Hasanpur will take charge of CEC from Sushil Chandra of Chandausi
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) की जिम्मेदारी सुशील चंद्रा के स्थान पर राजीव कुमार को मिलना तय हो गया है। मुरादाबाद के लिए यह सुखद संयोग है कि दोनों आला अफसर इसी (मुरादाबाद) मंडल के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन

नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार मूल रूप से अमरोहा जनपद के हसनपुर के रहने वाले हैं। सुशील चंद्रा का मूल निवास संभल जिले के चंदौसी में है। ये भी संयोग है कि दोनों की ससुराल मुरादाबाद में है।
विज्ञापन

हसनपुर में मोहल्ला महल निवासी अधिवक्ता विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल के बेटे राजीव कुमार ने वर्ष 1974 में हाईस्कूल और वर्ष 1976 में इंटर की परीक्षा नगर के सुखदेवी इंटर कॉलेज से पास की थी। उनके तहेरे भाई महेशचंद्र अग्रवाल के बेटे अधिवक्ता शुभम अग्रवाल ने बताया कि इंटर के बाद राजीव कुमार ने मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज से बीएससी की डिग्री ली। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में एलएलबी में दाखिला लेने के साथ सिविल सेवा की तैयारी की। वर्ष 1982 में पहले ही प्रयास में उनका चयन आईआरएस और अगले वर्ष 1983 में आईपीएस के लिए हो गया था लेकिन उन्होंने ज्वाइनिंग नहीं की। वर्ष 1984 में आईएएस के रूप में चयन पर सिविल सेवा के कार्यकाल की शुरुआत की। विभिन्न पदों का अनुभव लेते हुए वह 22 अगस्त 2020 को देश के चुनाव आयुक्त के पद पर आसीन हुए। अब उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर मुख्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी से अलग हो रहे सुशील चंद्रा संभल जनपद के चंदौसी नगर के मूल निवासी हैं। चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज में भौतिक शास्त्र के प्रवक्ता रहे विद्यासागर गुप्त के पुत्र सुशील चंद्रा ने अपनी सारी पढ़ाई चंदौसी के शिक्षण संस्थानों में ही पूरी की थी। सिविल सेवा की तैयारी के दौरान वह आईआरएस के लिए चयनित हुए थे। विभिन्न पदों का अनुभव लेते हुए सुशील चंद्रा सेंट्रल बोर्ड आफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) के चेयरपर्सन रहे। बाद में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त जैसी अहम जिम्मेदारी संभाली।
राजीव कुमार को देश का मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने की तैयारी की जानकारी ने बृहस्पतिवार को हसनपुर का माहौल बदल दिया। नगर में रह रहे उनके ताऊ के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर परिजनों ने खुशी का इजहार किया। नगर ही नहीं, आसपास क्षेत्र के लोग भी इसे उपलब्धि के रूप में लेते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं।
हसनपुर नगर के मोहल्ला महल में उनका पुश्तैनी घर है। हसनपुर में उनके तहेरे भाई ईश्वरचंद्र अग्रवाल और महेशचंद्र अग्रवाल का परिवार रहता है। दोनों की खाद की दुकान है। राजीव कुमार के तहेरे भाई महेशचंद्र अग्रवाल के बेटे अधिवक्ता शुभम अग्रवाल ने बताया कि राजीव कुमार के पिता विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल अब दिल्ली में ही उनके साथ रहते हैं। राजीव कुमार की मां संतोष अग्रवाल का तीन वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। इसके चलते अब कभी-कभी उनका हसनपुर आना होता है।

राजीव कुमार के तहेरे भाई महेशचंद्र अग्रवाल के बेटे अधिवक्ता शुभम अग्रवाल ने बताया कि आईएएस बनने के बाद राजीव कुमार को पहली तैनाती बिहार के देवघर में एसडीएम के पद पर मिली थी। बाद के वर्षों में वह तीन वर्ष रांची के डीएम (डीसी) रहे थे। चारा घोटाला में जांच अधिकारी भी रहे थे। बिहार में तैनाती के दौरान आदिवासियों के हित में कई महत्वपूर्ण काम करने पर उन्हें सम्मानित भी किया गया था। शुभम अग्रवाल ने बताया कि चाचा राजीव कुमार के एक दामाद आईएएस हैं, जबकि दूसरे दामाद आईपीएस हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed