{"_id":"6acaacdef4487deceb03715a","slug":"rajat-from-fatehpur-won-the-1600-meter-race-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113333-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 1600 मीटर दौड़ में फतेहपुर के रजत ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 1600 मीटर दौड़ में फतेहपुर के रजत ने बाजी मारी
विज्ञापन
बिलारी। खानपुर गांव में शनिवार दोपहर आयोजित जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में फतेहपुर नत्था के रजत सिंह ने 1600 मीटर दौड़ में पहला, चंदौसी के अमन ने दूसरा और मुरादाबाद के छोटे पाशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में मनीष शाहपुर ने पहला, उमेश बनियाठेर ने दूसरा और रीशु खानपुर ने तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ में छोटे पाशा मुरादाबाद ने पहला, रजत फतेहपुर नत्था ने दूसरा और अरविंद भूड़ी ने तीसरा स्थान पाया।
विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान और दौड़ प्रतियोगिता आयोजक बबलू यादव ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचल की छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सराहनीय कार्य है। विधायक ने घोषणा की कि अपने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए वह अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, योगेंद्र यादव, विकास यादव, सौरभ यादव, अखिलेश यादव, चंद्रकेश यादव, विकास फौजी, विपिन फौजी व अनिल फौजी आदि रहे।