{"_id":"684c88d2fefa2840f1042761","slug":"rainthe-temperature-of-the-district-dropped-by-eight-degrees-relief-from-heat-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-665971-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बारिश...आठ डिग्री गिरा जिले का पारा, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बारिश...आठ डिग्री गिरा जिले का पारा, गर्मी से राहत
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले पांच दिन से भीषण गर्मी से बेहाल शहरवासियों को शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह बादल छाने के बाद दोपहर में डेढ़ घंटे में ही दस मिमी बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक ने 20 जून तक मानूसन आने की संभावना जताई है।
भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। दिन में धूप की तपिश बेहाल कर रही थी तो रात में गर्म हवाएं कहर बरसा रही थीं। बिजली कटाैती भी लोगों की मुसीबत और बढ़ा रही थी। बृहस्पतिवार रात से मौसम में बदलाव आना शुरू हुआ। शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए थे। सुबह करीब 11:30 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। गरज-चमक के बीच करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी।
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह वातावरण में नमी 65 फीसदी और शाम की नमी 73 फीसदी रही। हवा पूरब से पश्चिम दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर हुई बारिश 10.2 मिलीमीटर रही।
विज्ञापन
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि प्री मानसून अब शुरू हो गया है। 16 जून तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में इस दौरान कभी बादल छा सकते हैं तो कभी हल्की बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सामान्य रहने का अनुमान है। मुरादाबाद में 20 जून तक मानसून आ सकता है।