फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rain exposed the poor system, water accumulated on the roads

Moradabad News: बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़कों पर जमा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rain exposed the poor system, water accumulated on the roads
ठाकुरद्वारा। रविवार को भी आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। बारिश से नगर की सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। मोहल्ला पीपलटोला स्थित श्री शिव धाम पंचशील मंदिर में भी बारिश का पानी गया। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। दोपहर तीन बजे से आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। शाम छह बजे बजे तक जारी रही। बारिश से नगर के मोहल्ला पीपलटोला, बड़ा बाजार, छहराया, फरीदनगर मार्ग, तिकोनिया, कोर्ट रोड, बुध बाजार, बाजार गंज, शगुन तिराहा आदि की सड़कों पर पानी भर गया। बुध बाजार में मेडिकल स्टोर सहित कई दुकानों में पानी भर गया।
विज्ञापन

मोहल्ला पीपल टोला में स्थित श्री शिव धाम मंदिर के अंदर अभी पानी घुस गया। मंदिर कमेटी के प्रबंधक रुद्र दत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर के नाला और नालियों की सफाई के नाम पर नगर पालिका खानापूर्ति कर रही है जिसके चलते बारिश में पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई। मंदिर में भरे पानी को बाद में श्रद्धालुओं ने बाहर निकाला। बारिश के कारण नगर में शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक कपड़ा बाजार भी बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश आंधी से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को अपने क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नगर पालिका के अध्यक्ष इरफान सैफी ने बताया कि अधिक भारी बारिश होने से पानी की निकासी धीरे-धीरे होती है, इसलिए सड़कों पर पानी जमा हो जाता है।

उधर, स्योहारा रोड पर जसपुर मोड़ के पास बारिश के दौरान जा रहे एक ई-रिक्शा पर सड़क किनारे यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालक घायल हो गया।
फोटो 12, 13, 14 ठाकुरद्वारा नगर के बुध बाजार की सड़क की पानी भरने से तालाब जैसी स्थिति
फोटो 15 ,16 ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला पीपल टोला में सड़क और मंदिर में भर बारिश का पानी
फोटो 17 ठाकुरद्वारा स्योहारा मार्ग पर जसपुर मोड़ के पास ई रिक्शा पर गिरा पेड़
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed