फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rain and water logging in moradabad

बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, जलभराव से दिक्कत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
rain and water logging in moradabad
मंडी समिति रोड पर भरा पानी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। बुधवार भोर से लेकर दोपहर तक हुई बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या हो गई। ड्यूटी पर जाने वाले नौकरी पेशा लोगों व काम की तलाश में जाने वाले मजदूरों को इसके चलते खासी दिक्कत हुई। सुबह हुई बारिश और दोपहर बाद सड़क पर कीचड़ के चलते लोक खरीददारी के लिए कम ही घर से निकले। इसके चलते बाजारों में भी लोगों की कम भीड़ रही।
विज्ञापन

भोर से लेकर दोपहर तक हुई बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश के दौरान निकास अभाव में बरसात का गंदा पानी नालियों की कीचड़ के साथ शहर की सड़कों पर आ गया। इससे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों से लेकर नौैकरी पेशा लोग भी बारिश में घिरे रहे। दोपहर बारिश बंद होने के बाद ही लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। बरसात के कारण उफनाई नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ जाने से मोहल्ले से लेकर बाजार तक की सड़कों पर कीचड़ की समस्या पैदा हो गई। जिसके चलते लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बारिश के कारण हालांकि वैसे तो शहर के सभी मोहल्लों में जल भराव की समस्या देखने को मिली लेकिन सबसे बुरा हाल पैपटपुरा, जयंतीपुर, रहमत नगर गली नंबर छह, दीन दयाल नगर फेज-1 का रहा। दीनदयाल नगर निवासी जितेंद्र कुमार के घर के सामने से राम मंदिर तक पानी भरा रहा। जितेंद्र कुमार ने बताया कि टूटी सड़क की अभी तक मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। जिससे इस मार्ग पर हर समय पानी भरा रहता है। वार्ड चार पैपटपुरा की कोई भी सड़क ऐसी नहीं है जिस पर बरसात का पानी न भरा हो। इसके अलावा चक्कर की मिलक, असालतपुरा, नवाबपुरा, किसरौल, बंगलागांव, बल्देवपुरी समेत शहर के लगभग सभी रास्तों पर जल भराव के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से सटी ग्राम पंचायत सोनकपुर देहात में भोला की मिलक में भी चोक नालियों के कारण बरसात का पानी सड़कों पर भरा रहा। बारिश बंद होने के एक घंटे बाद गली, मोहल्लों की सड़कों से उतर गया, लेकिन कीचड़ के चलते लोगों को देर सायं तक लोगों को आवागमन में दिक्कत होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed