फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rain accpected after two days

दो दिन की राहत के बाद फिर होगी तेज बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
rain accpected after two days
आज सुबह दिखाई दिया इद्रधनुश
मुरादाबाद। तीन दिन लगातार बारिश होने के बाद शुक्रवार को धूप खिली तो लोगों को कुछ राहत मिली। लोगों ने अपने दैनिक काम निपटाए। लेकिन ये राहत बहुत लंबी नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिन की राहत के बाद सोमवार से दोबारा भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद दो दिन मौसम सामान्य रहेगा। अगले सप्ताह के अंत में मौसम से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सावन में तरसाने वाले बादल, भादों में बरसने में कमी नहीं कर रहे हैं। तीन दिन की भारी बारिश के बाद शुक्रवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली। दिन में धूप खिली, धीमी हवा भी चलती रही। कई दिनों से बारिश के कारण लोगों के जरूरी काम रुके हुए थे। जो शुक्रवार को निपटाए गए। बाजारों में भी चलह-पहल दिखाई दी। लेकिन ये राहत सिर्फ दो दिन की है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार और रविवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बहुत तेज बारिश की संभावनाएं नहीं है। लेकिन सोमवार को फिर तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। अगले सप्ताह बुधवार तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। सप्ताह के अंत में मौसम साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed