फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railways will build a new 100 meter bridge in 9.30 hours

Moradabad News: साढ़े नौ घंटे में 100 मीटर का नया पुल बनाएगा रेलवेे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Railways will build a new 100 meter bridge in 9.30 hours
मुरादाबाद। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग का कमाल एक बार फिर देखने को मिलेगा। महज साढ़े नौ घंटे में रेलवे 100 मीटर का पुराना पुल हटाकर नया पुल स्थापित करेगा। फौरन ही इस पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह कार्य चार अप्रैल को मुरादाबाद मंडल के चंदौसी-बरेली रेलखंड में बशारतगंज-आवंला के बीच होगा।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन का कहना है कि पुराने पुल के कारण ट्रेनों को धीमी गति से गुजरना पड़ता है। सिंगल लाइन वाले रेलखंड पर नया पुल बनने से ट्रेनों की गति पांच गुना बढ़ जाएगी। अंग्रेजों के समय बनाए गए पुल से फिलहाल 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें गुजरती हैं। नया पुल बनने के बाद यहां ट्रेनों की गति 100 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। मंगलवार को एक यात्री ने जनशताब्दी एक्सप्रेस के लेट होने की शिकायत एक्स पर पोस्ट की थी। इसका जवाब डीआरएम के एक्स हैंडल से दिया गया कि मुरादाबाद-चंदौसी-बरेेली सेक्शन में ट्रैक मरम्मत होने के बाद ट्रेन की गति बढ़ा दी जाएगी। इस कार्य के लिए रेलवे ने साढ़े नौ घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया है। पुराने पुल को हटाने का काम चार अप्रैल को सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा। शाम 4:30 बजे तक नया पुल बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। कुछ मिनट बाद ही यहां से ट्रेन को रवाना किया जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि इस पुल में 18-18 मीटर के पांच खंड हैं, सभी में नए गर्डर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article