Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railways: Entry through window... Travel in toilet, 18 more special trains will run on Chhath Puja

दुश्वारी झेलते हुए पहुंच रहे घर: खिड़की से प्रवेश... शाैचालय में सफर, छठ पूजा पर चलेंगी 18 और स्पेशल ट्रेनें

Sun, 03 Nov 2024 12:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 12:53 PM IST
सार

छठ महापर्व के चलते पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है, जिससे लोग शौचालयों और खिड़कियों के रास्ते यात्रा करने को मजबूर हैं। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 18 और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, जो आठ नवंबर तक मुरादाबाद व बरेली के रास्ते चलेंगी।

विज्ञापन
Railways: Entry through window... Travel in toilet, 18 more special trains will run on Chhath Puja
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ महापर्व के मद्देनजर पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में खचाखच भीड़ है। सामान्य से लेकर स्पेशल ट्रेनों की जनरल से एसी बोगियों तक अनारक्षित यात्री भरे हुए हैं। शनिवार को मुरादाबाद से गुजरने वाली ट्रेनों में भीड़ के चलते लोग शाैचालय में सफर करते नजर आए।

विज्ञापन


कोच के दरवाजे से प्रवेश न मिलने पर लोगखिड़की से ट्रेन में घुसे। भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने 18 और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। यह ट्रेनें मुरादाबाद व बरेली होकर गुजरेंगी। कुछ ट्रेनों को चंदौसी व शाहजहांपुर होकर भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों में अनारक्षित यात्री ज्यादा हैं। इसलिए स्पेशल ट्रेनों में अनारक्षित कोचों की संख्या अधिक रखी गई है। वहीं जिन यात्रियों के आरक्षित टिकट कंफर्म नहीं हो पाए हैं, उनके लिए आरक्षित कोच भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुकिंग करते समय विकल्प चुनकर समान दूरी की अन्य ट्रेनों में उपलब्धता के आधार पर कंफर्म टिकट पा सकते हैं। मंडल से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों का संचालन आठ नवंबर तक जारी रहेगा। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक मुरादाबाद से करीब पांच हजार लोगों के टिकट वेटिंग में हैं। रेलवे हर दिन अलग-अलग तारीखों में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रहा है।

Trending Videos

तीन नवंबर को चलने वाली स्पेशल ट्रेनें 

ट्रेन नंबर         कहां से कहां तक 
04207           दिल्ली-बरौनी 
04656-55      लुधियाना-कोलकाता-लुधियाना 
04534-33      सरहिंद-सहरसा-सरहिंद 
04207          लखनऊ-दिल्ली 
04209          बनारस-दिल्ली 
04233          लखनऊ-नई दिल्ली 
05597-98     सहरसा-सरहिंद-सहरसा 
04498          आनंदविहार-बलिया 
04032          आनंदविहार-सहरसा 
05284          आनंदविहार-मुजफ्फरपुर 

चार नवंबर को चलने वाली स्पेशल ट्रेनें 

04236-35      दिल्ली-हाजीपुर-दिल्ली 
04038           दिल्ली-हाजीपुर 
04096          आनंदविहार-अयोध्या 
04058          आनंदविहार-मुजफ्फरपुर 
05024          आनंदविहार-गोरखपुर 
04080          दिल्ली-बनारस  
05002          दिल्ली-गोरखपुर 
04238          दिल्ली-बरौनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed